फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: संगम स्नान के बाद गंगा घाट की आरती में हों शामिल, जानिए कैसे पहुंचे प्रयागराज से बनारस

Fri, 07 Feb 2025 12:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आप प्रयागराज में संगम स्नान के बाद बनारस जाना चाहते हैं तो बस, ट्रेन या फ्लाइट से कैसे, कितने समय और खर्च पर काशी पहुंच सकते हैं, वहां दर्शन कैसे मिलेंगे आदि सभी डिटेल यहां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
महाकुंभ 2025 - फोटो : X @myogiadityanath
Prayagraj to Banaras Route : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन हुआ है। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को होना है। महाकुंभ को दुनिया के सबसे बड़े आयोजन की तरह मनाया जा रहा है। इसमें देशभर से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं तो वहीं विदेशी सैलानियों का भी जमावड़ा यहां लगा है। ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी समेत दुनियाभर से विदेशी पर्यटक महाकुंभ में आ रहे हैं। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए महाकुंभ में संगम स्नान को लेकर अलग ही उत्साह है। 

प्रयागराज महाकुंभ को लेकर लोगों के मन में तो उत्साह है, ऐसा ही उत्साह अक्सर बनारस के घाटों पर गंगा आरती देखने का भी रहता है। ऐसे में जो लोग वक्त निकालकर महाकुंभ पहुंच रहे हैं, वह वक्त निकालकर बनारस की गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं। यहां प्रयागराज से बनारस के सफर की पूरी जानकारी दी जा रही है। आप प्रयागराज में संगम स्नान के बाद बनारस जाना चाहते हैं तो बस, ट्रेन या फ्लाइट से कैसे, कितने समय और खर्च पर काशी पहुंच सकते हैं, वहां दर्शन कैसे मिलेंगे आदि सभी डिटेल यहां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रयागराज से बनारस की दूरी - फोटो : AdobeStock
प्रयागराज से बनारस की दूरी और सफर का जरिया

प्रयागराज से बनारस बहुत अधिक दूर नहीं है। संगम नगरी प्रयागराज से बनारस की दूरी लगभग 123 किमी है, जिसका सफर तय करने में ढाई घंटे का वक्त लग सकता है। प्रयागराज से बनारस जाने के लिए कई विकल्प मिल जाएंगे। आप सड़क मार्ग से बस, टैक्सी या निजी वाहन से वाराणसी पहुंच सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन और फ्लाइट से भी वाराणसी पहुंच सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
महाकुंभ में श्रद्धआलु - फोटो : पीटीआई
प्रयागराज से बनारस के लिए ट्रेन

प्रयागराज से वाराणसी के लिए आपको कई ट्रेन मिल जाएंगी। शिव गंगा एक्सप्रेस, लिच्चवी एक्सप्रेस, बनारस वीकली एक्सप्रेस से सफर कर सकते हैं। हालांकि टिकट पहले से बुक करा लें।

प्रयागराज से बनारस बस का सफर

लगभग डेढ़ से दो घंटे का सफर तय करके प्रयागराज जंक्शन, रामबाग से बनारस तक का सफर कर सकते हैं। प्राइवेट बसों के अलावा उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों से यात्रा कर सकते हैं। प्रयागराज से आपको वाराणसी के लिए फ्लाइट भी मिल जाएगी। हालांकि ये अधिक खर्चीला और अधिक समय लग सकता है। ऐसे में आप ट्रेन या बस के सफर की प्राथमिकता दे सकते हैं।

4 of 5
ट्रेन - फोटो : Freepik
प्रयागराज से वाराणसी जाने का खर्च कितना है

इलाहाबाद से वाराणसी तक के लिए बस का टिकट करीब 200 रुपये है। निजी और सरकारी बस के मुताबिक, अलग-अलग किराया हो सकता है। अपने बजट के मुताबिक बस का चयन कर सकते हैं। वंदे भारत ट्रेन का टिकट 485 रुपये (CC)का है। स्वतंत्रता एस एक्सप्रेस में 3 एसी का टिकट 555 रुपये और 2 एसी का 760 रुपये का टिकट है। शिव गंगा और Adi Gkp Exp का टिकट लगभग 500 से 1000 रुपये तक में मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाराणसी गंगा घाट - फोटो : रोहित सोनकर
बनारस के पर्यटन स्थल
 
  • श्री काशी विश्वनाथ मंदिर
  • अस्सी घाट
  • दश्वमेध घाट
  • संकट मोचन हनुमान मंदिर
  • रामनगर किला
  • मणिकर्णिका घाट
  • भारत कला भवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें