Mahakumbh 2025 : महाकुंभ हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है। इसे कुंभ मेला भी कहा जाता है, जिसका आयोजन प्रति 12 वर्षों के दौरान किया जाता है। यह उत्सव भारत की चार पवित्र नदियों और चार तीर्थ स्थानों पर ही आयोजित होता है। महाकुंभ का आयोजन सिर्फ प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में ही होता है।
हरिद्वार में गंगा नदी, उज्जैन में शिप्रा, नासिक में गोदावरी और प्रयागराज में संगम (गंगा, जमुना और पौराणिक सरस्वती का संगम) पर कुंभ मेले का आयोजन होता है। करोड़ों श्रद्धालु कुंभ मेला पर्व के दौरान पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। मान्यता है कि इस पवित्र स्नान से मनुष्य के पापों का क्षय होता है और वह मोक्ष की ओर अग्रसर होते हैं। 12 साल बाद महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष महाकुंभ कब से शुरू हो रहा है और कहां कुंभ मेले का आयोजन किया जाना है।