फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: उज्जैन से रतलाम तक मध्य प्रदेश में स्थित देवी के चमत्कारी मंदिर और शक्तिपीठ

Sun, 30 Mar 2025 07:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च 2025, रविवार से हो रही है और समापन 6 अप्रैल 2025, रविवार के दिन है। ऐसे में आप अगर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और देवी मां के दर्शन करना चाहते हैं तो अपने ही राज्य के कुछ प्राचीन दुर्गा माता मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। यहां मध्य प्रदेश के देवी माता मंदिरों या शक्तिपीठों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
मध्य प्रदेश के शक्तिपीठ और देवी दुर्गा मंदिरों की सूची - फोटो : Adobe
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि नौ दिन का पर्व  है, जिसमें हर दिन माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान देशभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिलती हैं। दूर-दराज से भक्त मां दुर्गा के प्रसिद्ध और  सिद्ध शक्तिपीठों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अगर आप मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं तो माता दुर्गा के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन के लिए आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं, इसी राज्य में देवी मां का शक्तिपीठ है और साथ ही कई प्राचीन और चमत्कारी मान्यताओं वाले मंदिर यहां स्थापित हैं।

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च 2025, रविवार से हो रही है और समापन 6 अप्रैल 2025, रविवार के दिन है। ऐसे में आप अगर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और देवी मां के दर्शन करना चाहते हैं तो अपने ही राज्य के कुछ प्राचीन दुर्गा माता मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। यहां मध्य प्रदेश के देवी माता मंदिरों या शक्तिपीठों के बारे में बताया जा रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
हरसिद्धी शक्तिपीठ - फोटो : Instagram
मध्य प्रदेश में तीन शक्तिपीठों की मान्यता है, हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ, शोण नर्मदा शक्तिपीठ और मैहर माता मंदिर।

हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ

मध्य प्रदेश के उज्जैन में हरसिद्धि देवी शक्तिपीठ है जहां माता सती की कोहनी गिरी थी। रुद्र सागर तालाब के पश्चिमी तट पर स्थित इस शक्तिपीठ को लेकर मान्यता है कि माता दिन में गुजरात और रात में उज्जैन में निवास करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शोण नर्मदा शक्तिपीठ - फोटो : Instagram
शोण नर्मदा शक्तिपीठ

मध्य प्रदेश के अमरकंटक में माता सती का दायां नितंब गिरा था। यहां नर्मदा नदी का उद्गम होने के कारण देवी मां को नर्मदा स्वरूप में पूजा जाता है। इसे शोणाक्षी शक्तिपीठ भी कहते हैं। मंदिर में मां नर्मदा की मूर्ति पर सुनहरा मुकुट सजा है और चांदी का चबूतरा है। मंदिर तक पहुंचने के लिए 100 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है।
 
 

4 of 5
मैहर माता मंदिर - फोटो : Instagram
मैहर माता मंदिर
मध्य प्रदेश के सतना जिले में प्रसिद्ध मैहर माता मंदिर है जो कि त्रिकुट पहाड़ी पर स्थित है। मान्यता है कि यहां माता सती का हार गिरा था। इसलिए इस स्थान को नाम मैहर पड़ा। मंदिर में भक्तों को 1063 सीढ़ियां चढ़कर जानी पड़ती है। मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे सेवा भी उपलब्ध है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीतांबरा माता मंदिर, मध्य प्रदेश - फोटो : instagram
पीतांबरा पीठ

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मां पीतांबरा पीठ स्थित है। यहां माता बगलामुखी को पीतांबरा रूप में पूजा जाता है। इस मंदिर में महाभारत काल का वनखंडेश्वर महादेव मंदिर स्थित है और धूमावती माता का मंदिर भी है।

कालिका माता मंदिर

रतलाम जिले में कालिका माता मंदिर स्थित है। इस मंदिर को चमत्कारी माना जाता है। कहा जाता है कि मंदिर में भक्त जब माता कालिका की प्रतिमा के सामने खड़े होते हैं तो उन्हें उनके शरीर में विशेष प्रकार की ऊर्जा महसूस होती है। नवरात्रि पर मंदिर के पास मेले का आयोजन भी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें