फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में दिल्ली के पास बेहद सस्ते में इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, देखते रह जाएंगे ऐसे नजारे

Sat, 23 Feb 2019 02:00 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
travel
मार्च का महीना सुहाना होता है। न तो अधिक गर्मी और न ही अधिक ठंड होती है, साथ ही बच्चों की परीक्षाएं खत्म होने लगती है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपके लिए कई बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन ढूंढ कर लाएं हैं जहां आप कम पैसे में ज्यादा आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से बेस्ट डेस्टिनेशन हैं जहां आप कम पैसे में घूमने का आनंद ले सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
jaipur
जयपुर, राजस्थान
खूबसूरत महल और इमारतें राजस्थान आने वाले हर पर्यटक को आकर्षित करती हीं। ऐसे में अगर आपका कम बजट है तो आप राजस्थान के पिंक सिटी यानी की जयपुर घूम सकते हैं। मार्च के महीने में जयपुर का मौसम घूमने के लिए बेस्ट होता है। दिन थोड़ा गर्म, तो रातें हल्की ठंडी होती हैं। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ या परिवार के साथ घूम सकते हैं। दिल्ली से जयपुर की दूरी लगभग 300 किलोमीटर है। ऐसे में आप बस, ट्रेन के जरिए भी जा सकते हैं। यहां मौजूद होटल का किराया भी 500 रुपये से शुरू हो जाता है। जयपुर घूमने के लिए आप सिटी बस ले सकते हैं। जिसका किराया लगभग 200 रुपये प्रति व्यक्ति है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Kasol
कसोल, हिमाचल प्रदेश
खूबसूरत वादियां और सर्द हवाएं कितना कुछ समेटे हुए है हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में कई बेस्ट डेस्टिनेशन हैं जहां आप अपने परिवार के साथ, दोस्तों के साथ व पार्टनर के साथ घूम सकते हैं। अगर आपका बजट कम है तो आप हिमाचल प्रदेश में मौजूद कुल्लू से कुछ दूरी पर मौजूद कसोल बेहतरीन डेस्टिनेशन में से एक है। कसोल युवाओं का फेवरेट जगह में से एक है। यहां अधिकतर लोग अपने दोस्तों के साथ आते हैं। भीड़भाड़ से दूर सुकून देने वाली जगह काफी सस्ती है। आप दिल्ली से वाल्वो बस के जरिए यहां पहुंच सकते हैं, जिसका किराया 950 रुपये से शुरू हो जाता है। यहां 500 रुपये से होटल की बुकिंग शुरू हो जाती है।
 

4 of 5
राफ्टिंग - फोटो : demo
ऋषिकेश, उत्तराखंड
रिवर राफ्टिंग के लिए मशहूर ऋषिकेश ऐडवेंचर के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन में से एक है। यहां पर कई कंपनियां दो से तीन हजार में टूर पैकेज देती हैं, जिसमें रहना, खाना-पीना सबकुछ शामिल होता है। अगर आप खुद से भी घूमने जाना चाहते हैं तो आप दिल्ली से बस के जरिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
himachal pradesh
धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में मौजूद धर्मशाला दिल्ली से करीब 475 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। दिल्ली से धर्मशाला का बस का किराया 500 से 600 के बीच है। यहां बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का खूबसूरत मंदिर है। साथ ही धर्मशाला से दस किलोमीटर की दूरी पर मैकलोडगंज भी घूमने के लिए शानदार जगह है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें