जयपुर, राजस्थान
खूबसूरत महल और इमारतें राजस्थान आने वाले हर पर्यटक को आकर्षित करती हीं। ऐसे में अगर आपका कम बजट है तो आप राजस्थान के पिंक सिटी यानी की जयपुर घूम सकते हैं। मार्च के महीने में जयपुर का मौसम घूमने के लिए बेस्ट होता है। दिन थोड़ा गर्म, तो रातें हल्की ठंडी होती हैं। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ या परिवार के साथ घूम सकते हैं। दिल्ली से जयपुर की दूरी लगभग 300 किलोमीटर है। ऐसे में आप बस, ट्रेन के जरिए भी जा सकते हैं। यहां मौजूद होटल का किराया भी 500 रुपये से शुरू हो जाता है। जयपुर घूमने के लिए आप सिटी बस ले सकते हैं। जिसका किराया लगभग 200 रुपये प्रति व्यक्ति है।