Lonavala Trip Plan : गर्मी के मौसम में लोग बाहर घूमने जाने से बचते हैं। गर्मी में तापमान अधिक होने और चिलचिलाती धूप के कारण लोग सफर पर जाने का प्लान नहीं बनाते। हालांकि घूमने का शौक रखने वाले लोग लगभग हर महीने ही ट्रिप पर जाना चाहते हैं। ऐसे में आप गर्मी में घूमने जाना चाहते हैं तो ऐसी जगहों पर जाएं, जहां का मौसम सुहाना हो और गर्मी में राहत मिल सके। अगर आप मुंबई, पुणे या महाराष्ट्र के किसी शहर के रहने वाले हैं तो दोस्तों व परिवार के साथ इस मौसम में लोनावला घूमने जा सकते हैं। लोनावला छुट्टी बिताने के लिए बेहतरीन हॉलीडे स्पाॅट है। यहां आप शॉर्ट ट्रिप पर जा सकते हैं। लोनावला में हर साल हजारों पर्यटक आते हैं, जो यहां की बेहतरीन गुफा से लेकर लोकप्रिय बौद्ध मंदिर घूमने जाते हैं। हरियाली के बीच बसे लोनावला की सैर के लिए जाएं तो कुछ बेहतरीन चीजों का लुत्फ जरूर उठाएं।