फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beautiful Villages : भारत के इन गांवों को देख भूल जाएंगे शहर, यहीं रहने का होने लगेगा मन

Wed, 23 Apr 2025 03:36 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आप भी शहरी जीवन की भागदौड़ से ऊब चुके हैं तो इन गांवों की यात्रा करके एक नई ताजगी और सुकून का अनुभव कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
देश के सबसे सुंदर गांव - फोटो : Adobe
Top Beautiful Indian Village: काम की तलाश में गांवों से लोग शहर आते हैं तो वहीं शहरी लोग शांति की तलाश में गांवों की ओर लौटना चाहते हैं। शहरों में विकास देखने को मिलता है लेकिन गांवों में खूबसूरती और शांति को महसूस किया जा सकता है।

कुछ गांव तो इतने खूबसूरत हैं, जहां पहुंचकर आप शहरों को भूल जाएंगे  और यही के हो जाना चाहेंगे। यहां आपको भारत के कुछ सबसे खूबसूरत गांवों के बारे में बताया जा रहा है, जो न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि वहां की संस्कृति, परंपरा और शांति लोगों को शहरों की चकाचौंध से दूर ले जा सकती है। अगर आप भी शहरी जीवन की भागदौड़ से ऊब चुके हैं तो इन गांवों की यात्रा करके एक नई ताजगी और सुकून का अनुभव कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
मेघालय - फोटो : Adobe
मेघालय का मावलिननांग गांव

पूर्वोत्तर भारत में शिलांग से लगभग 90 किलोमीटर दूर मावलिननॉन्ग नाम का गांव है। यह एशिया का सबसे स्वच्छ गांव हैं। यहां के घर बांस से बने हैं, जहां तक हरियाली और फूलों से सजे रास्ते से होकर गुजरा जाता है। यहां शहरी नहीं अद्भुत प्राकृतिक तकनीक का उपयोग करके पुलों का निर्माण किया गया है। इस गांव में जीवित जड़ों के पुल देखने को मिल जाएंगे, जिसपर चलना बेहद रोमांचक अनुभव का अहसास कराता है।  ये गांव स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी  और साफ सफाई के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है।
विज्ञापन

3 of 5
हिमाचल प्रदेश का गांव - फोटो : instagram
हिमाचल प्रदेश का मलाणा गांव

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मलाणा गांव है जो कि पार्वती घाटी के पास है। यह गांव पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। इसके कई कारण हैं, पहला यहां कि शांति और सुंदरता और दूसरा मलाणा गांव में विश्व से एकदम अलग अपनी प्राचीन संस्कृति और नियम हैं। यहां ग्रीक सभ्यता से जुड़ी लोककथाएं मशहूर हैं। इस गांव में बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित है। हालांकि पर्यटक गांव की सीमा तक आते हैं और इस गांव की खूबसूरती का अनुभव दूर से लेते हैं। यहां आप सुंदर पहाड़ी नजारे, ट्रैकिंग रूट्स और प्राकृतिक सुकून के लिए जा सकते हैं। 

4 of 5
हिमाचल प्रदेश का गांव - फोटो : Instagram
हिमाचल प्रदेश का खुज्जर गांव

हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले में खुज्जर गांव स्थित है। यह गांव डलहौजी से करीब 20 किमी दूर है। इस गांव को "मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया" कहा जाता है। यहां के हरे-भरे मैदान, देवदार के पेड़ और शांत वातावरण देखने योग्य हैं। इस गांव में पर्यटक घुड़सवारी, पिकनिक और फोटोग्राफी का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां की खूबसूरती और सुकून आपको इतना पसंद आएगी कि आपका मन वापस शहर जाने का नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमाचल प्रदेश का गांव - फोटो : Instagram
हिमाचल प्रदेश का किब्बर गांव 

हिमाचल प्रदेश के गांव सुंदर पहाड़ियों की गोद में बसे हैं। इन्हीं गांवों में एक स्पीति घाटी से स्थित है, जिसका नाम किब्बर गांव है। लाहौल और स्पीति वैली से जुड़ा किब्बर गांव दुनिया के सबसे ऊंचे बसे गांवों में से एक है। इस गांव में बर्फ से ढकी चोटियां, मठ और दुर्लभ जीव-जंतु को देखने के लिए जा सकते हैं। यहां का शांतिपूर्ण वातावरण और तिब्बती संस्कृति आपको यही बस जाने के लिए विवश कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें