उतरप्रदेश के प्रयागराज में कुंभ मेला 2019 का शुभारंभ हो चुका है। मकर संक्राति के अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने प्रयागराज की पावन धरती पर आस्था की डुबकी लगाई है। दूर-दराज से आएं श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से शाही स्नान का भी लुत्फ उठाया। कहते हैं प्रयाग में जब भी कुंभ लगता है तो पूरी दुनिया से पवित्र संगम में डूबकी लगाने लोग आते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
वैसे तो हर कोई चाहता है कि कुंभ में स्नान करने जाए
- फोटो : social media
वैसे तो हर कोई चाहता है कि कुंभ में स्नान करने जाए लेकिन किसी कारण बस अगर आप नहीं जा पा रहे हैं तो ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, हम आपको कुछ खास तरीका बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप घर पर ही शाही स्नान कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
घर पर कुंभ जैसा स्नान करने के लिए आप
- फोटो : social media
घर पर कुंभ जैसा स्नान करने के लिए आप पाच तुलसी दल,कुछ तिल,कुश डाले इसके बाद मां गंगा,यमुना को प्रणाम करते हुए स्नान कर लें।
4 of 5
मिट्टी के कलश का प्रयोग करें
- फोटो : social media
आप स्नान करने के लिए लोटे या मग का इस्तेमाल करने की जगह मिट्टी के कलश का प्रयोग करें ऐसा करना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आप चाहे तो इसके साथ गंगाजल भी मिला सकती हैं। उसके बाद सूर्य को प्रणाम करें ऐसा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ती होगी।
बता दें इस साल कुंभ में हर साल के मुकाबले कहीं ज्यादा तैयारी की गई है
- फोटो : social media
बता दें इस साल कुंभ में हर साल के मुकाबले कहीं ज्यादा तैयारी की गई है। रहने के लिए कमरे होटल जैसै बनाए गए हैं इसके अलावा खाने-पीने के भी अच्छे इंतजाम किए गए है। जिसे यात्रियों को कोई परेशानी ना हो।