फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ आ रहे हैं तो इन धार्मिक स्थलों की भी सैर कर आइए, एकदम आसपास हैं बसे

Wed, 23 Jan 2019 08:03 AM IST
kapil sharma लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kumbh photo 2019 - फोटो : social media
प्रयागराज में चल रहा कुंभ हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व है। कुंभ में देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु मोक्ष की कामना के लिए गंगा में डुबकी लगाने आते हैं। हिंदू धर्म को नहीं जानने वालों के लिए कुंभ एक सुनहरा मौका होता है, जिससे वह बेहद ही करीब से हिंदू धर्म को जान सकते हैं। अगर आप भी कुंभ नहाने प्रायगराज आ रहे हैं तो हम आपको बता रहें हैं कि प्रयागराज के आसपास किन धार्मिक जगहों पर आप घूम सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
बनारस
बनारस प्रयागराज से 122 किलोमीटर की दूरी पर है। बनारस अपने आप में अध्यात्म का एक इतिहास समेटे हुआ है। इस शहर में करीब 80 अलग-अलग घाट हैं जिनमें अस्सी घाट, मर्णिकर्णिका घाट, दश्वाश्मेघ घाट और भी कई घाट प्रमुख हैं। घाटों के अलावा इस शहर को मंदिरों का भी शहर कहा जाता है। यहां तीन प्रमुख मंदिर हैं जिनमें बाबा विश्वनाथ मंदिर, काशी के कोतवाल कहे जाने वाले भैरव बाबा का मंदिर मौजूद है। इसके अलावा सारनाथ पर्यटन स्थल भी है, जहां आप अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
वाराणसी, गंगा आरती, जी-20 डेलिगेट्स - फोटो : self
इसके अलावा बनारस में आप रामनगर फोर्ट, चुनार फोर्ट और भारत कला भवन भी घूम सकते हैं। साथ ही आप बीएचयू का कैंपस भी घूम सकते हैं। बनारस के घाटों पर होने वाली शाम की महाआरती का नजारा काफी अद्भुत होता है। 

4 of 6
chitrakoot temple

चित्रकूट
प्रयागराज से चित्रकूट महज 130 किलोमीटर की दूरी पर है। चित्रकूट उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में फैले पहाड़ों की उत्तरी विंध्य श्रृंखला में है। भगवान श्री राम ने वनवास के समय चित्रकूट में वक्त बिताया था। इसके अलावा यहां यह भी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश अवतार ले चुके हैं। चित्रकूट में बहुत सारे मंदिर हैं। इन्हें देखने दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
अयोध्या - फोटो : amar ujala
अयोध्या 
प्रयागराज से अयोध्या की दूरी 169 किलोमीटर की है। अयोध्या भगवान श्री राम की जन्मभूमि है। इस कारण इस जगह की धार्मिक महत्वत काफी है। जैन धर्म के प्रणेता श्री आदिनाथ सहित पांच तीर्थंकर का भी जन्म अयोध्या में ही हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mirzapur vidhyanchal
विंध्याचल
विंध्याचल प्रयागराज से सिर्फ 88 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। विंध्याचल गंगा नदी के किनारे मिर्जापुर जिले में स्थित है। यह देवी विंध्यवासिनी का शक्तिपीठ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें