फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Strangest Buildings: ये हैं दुनिया की पांच अजीबोगरीब इमारतें, कहीं उल्टा चर्च तो कहीं नाचता मकान

Wed, 27 Apr 2022 03:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अनोखी इमारत - फोटो : Istock
दुनिया में कई ऐसी जगहें और निर्माण शैली हैं जिन्हें देख लोग अचरज में आ जाते हैं। जिन्हें घूमने का शौक होता है, वे लोग कुछ नया और अनोखा देखने की जिज्ञासा रखते हैं। ऐसे में प्राकृतिक स्तर पर कई झील, झरने, गुफाएं हैं जो अपने अनोखेपन के कारण प्रसिद्ध है। लद्दाख में नीली झील तो कश्मीर में मीठे पानी की झील, कर्नाटक-गोवा सीमा पर स्थित दुधसागर झरना, छत्तीसगढ़ का चित्रकूट जलप्रपात आदि सभी अपनी आश्चर्यजनक प्राकृतिक निर्माण के लिए मशहूर हैं। ये तो रही प्रकृति के आश्चर्यों की बात, लेकिन तकनीक के विकास के साथ ही मानव स्तर पर भी कई ऐसे आश्चर्यजनक निर्माण हुए हैं, जो अपने आप में बहुत खास हैं। इन्हें बनाने वाले के आइडिया की तारीफ की जाए या उनके निर्माण शैली को समझा जाए,लोग ऐसी इमारतों को देख कर इसी सोच में रह जाते हैं। अगर आपको भी अद्भुत और अनोखी जगहों को घूमने का शौक है तो दुनिया की सबसे अजीबोगरीब इमारतों के बारे में जान लें। इन अनोखी इमारतों की निर्माण शैली के बारे में जानकर आप जरूर इन्हें प्रत्यक्ष रूप से देखना चाहेंगे। ये रही दुनिया की सबसे अनोखी इमारतें।
विज्ञापन

2 of 6
उल्टा चर्च - फोटो : Istock
उल्टा चर्च

चर्च तो आपने देखा होगा लेकिन कनाडा के कैलेग्री में स्थित एक चर्च को देखकर आपक सिर घूम जाएगा। कनाडा आने वाले पर्यटकों के लिए यह चर्च आकर्षण का केंद्र होता है। ये चर्च देखने में उल्टा लगता है। कनाडा के उल्टा दिखने वाले चर्च का नाम 'डिवाइस टू रूट आउट डेविल' है। इसका मतलब शैतान या बुराई को जड़ से उखाड़ने का यंत्र से है। उल्टा चर्च सात मीटर ऊंचा और करीब तीन मीटर चौड़ा बना है। इसका निर्माण 2019 में हुआ था।
विज्ञापन

3 of 6
शू हाउस - फोटो : Istock
जूते के आकार का घर

पेंसिल्वेनिया जाने वाले लोगों के लिए यहां कि एक अनोखी इमारत देखना जरूरी सा होता है। यह अनोखी इमारत एक घर है, जिसका नाम हैंस शू हाउस है। नाम की तरह की इस घर का आकार जूते की तरह का है। जूते के आकार का यह घर हेलम टाउनशिप में स्थित है।

4 of 6
केंसास सिटी पब्लिक लाइब्रेरी - फोटो : Istock
पुस्तक लाइब्रेरी

यूनाइटेड स्टेट्स के मिजूरी में कंसास सिटी एक लाइब्रेरी के आकार की है, जिसे बाहर से देखने पर ऐसा लगता है कि कई सारी किताबे रखी गई हों। पुस्तक रूपी इमारतों का आकार 25 से 9 फीट है। लाइब्रेरी की दक्षिणी दीवार पर किताबें दिखाई देती हैं, जिसमें 22 किताबों के अनोखे और भव्य डिजाइन को इमारत बनाया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
टोकरी में ऑफिस - फोटो : Istock
टोकरी में ऑफिस

ओहियो के नेवार्क शहर में एक ऐसी इमारत बनी है, जिसका आकार किसी लकड़ी की टोकरी जैसा है। इसमें ऊपर स्टील के दो हैंडल दिए गए हैं और नीचे की ओर टोकरी का आकार है। यह इमारत लॉन्ग बर्गर का मुख्यालय है, जो कि लड़की की टोकरियां बनाने वाली एक कंपनी थी। इस इमारत का निर्माण 1997 में कराया गया था। सात मंजिला इस इमारत के निर्माण के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये व्यय हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नाचता मकान - फोटो : Istock
नाचता मकान

घर के डिजाइन में लोग नयापन लाने के लिए तरह तरह के निर्माण करवाते हैं लेकिन नीदरलैंड में स्थित एक घर का निर्माण देख आपको अनोखी डिजाइन देखने को मिलेगी। इस घर को देखने से ऐसा लगेगा कि यह डांस कर रहा है। नीदरलैंड के इस अनोखे मकान का नाम दो प्रसिद्ध डांसर फ्रेड ऐसटेयर और जिंजर रॉजर्स के नाम पर फ्रेड और जिंजर पड़ा है। मकान के दो हिस्से हैं। पहले भाग को ग्लास शीशे से बनाया गया है,जो बीच से कुछ संकरा दिखता है। दूसरा हिस्सा सीधा है। इस मकान में कुल 9 मंजिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें