फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में घूमने का मन है तो थाइलैंड में मनाएं नये साल का जश्न

Wed, 12 Dec 2018 09:57 AM IST
मोना नारंग लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
साल 2019 आने वाला है - फोटो : Instagram
विज्ञापन

साल 2019 आने वाला है। नए साल का जश्न विदेश में सेलिब्रेट करने के लिए लोगों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है, वैसे तो घूमने के लिए बहुत जगह है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे थाइलैंड में

विज्ञापन

किस तरह से नए साल का जश्न मनाया जाता है। थाइलैंड का अंदाज बाकी सभी जगहों से जुदा है। 

थाइलैंड का सबसे मशहूर सिटी है पटाया - फोटो : Instagram
थाइलैंड का सबसे मशहूर सिटी है पटाया, जहां लोग बेहद ही शानदार अंदाज में नए साल का स्वागत करते हैं। हजारों के संख्या में घूमने आए लोग यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। 
हर साल यहां नए साल पर कुछ स्पेशल तैयारियां की जाती हैं। कुछ लोग पताया बीच पर जाकर जश्न मनाते हैं तो वहीं कुछ लोग वहां के खूबसूरत रिसोर्ट में पार्टी करते नजर आते हैं। 

कपल इस पल को बहुत खूबसूरती के साथ इंजॉय करते नजर आते हैं - फोटो : Instagram
कुछ लोग अपने परिवार संग क्रूज में नए साल का जश्न मनाते नजर आते हैं। क्रूज के अंदर पार्टी करना बहुत खूबसूरत पल होता है। कपल इस पल को बहुत खूबसूरती के साथ इंजॉय करते नजर आते हैं। उनका यह सफर बेहद ही यादगार और रोमांच भरा होता है। 

कपल्स और सिंगल के लिए पताया ही घूमने के लिए पहली पसंदीदा जगह है - फोटो : Instagram
कपल्स और सिंगल के लिए पताया ही घूमने के लिए पहली पसंदीदा जगह है। वहां के सड़कों के किनारे की इमारतें लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। इमारतों पर सुंदर कलाकृतियां बनाई गई हैं, जो लोगों को बार-बार गुजरने के लिए मजबूर करती हैं। 
विज्ञापन

पटाया की इस मार्केट में जरूर जाना चाहिए। - फोटो : Instagram
वहां की फ्लोटिंग मार्केट लोकप्रिय है। मार्केट में 114 नाव हैं, जिसमें रेस्टोरेंट, सब्जी मार्केट, फ्रूट मार्केट और वहां की खास चीजें मिलती हैं। कहते हैं पटाया की इस मार्केट में जरूर जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें