फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल घूमने की सोच रहे हैं तो ध्यान में जरूर रखें कुछ खास बातें

Sun, 09 Dec 2018 02:48 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क ,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ताजमहल की खूबसूरती का दीदार करने लोग दूर-दराज से आते हैं - फोटो : instagram
ताजमहल की खूबसूरती का दीदार करने लोग दूर-दराज से आते हैं। अगर आप अपने देश में रहकर इसकी खूबसूरती को करीब से नहीं देखा तो अब ज्यादा देर ना करें। ताजमहल की खूबसूरती का आलम ये है कि दुनियाभर से लोग इस ऐतिहासिक इमारत की खूबसूरती को देखने आते हैं। आप ताज के दीदार का प्लान बनाएं, इससे पहले हम आपको बताते हैं कुछ खास बातें, जिससे आपकी यात्रा में कोई परेशानी नहीं आएगी। 
विज्ञापन

2 of 7
ताजमहल में एंटी के लिए तीन गेट हैं - फोटो : instagram
प्रवेश द्वार
ताजमहल में एंटी के लिए तीन गेट हैं। पूर्व, पश्चिम और दक्षिण तीनों गेट के द्वार सुबह 6 बजे से खुलते हैं और शाम 7 बजे बंद हो जाते हैं। बता दें सबसे कम भीड़ दक्षिण गेट पर रहती है। यहां से जल्दी एंटी मिलती है।  
विज्ञापन

3 of 7
दरअसल ताजमहल वैसे तो रोजाना सुबह से शाम तक खुला रहता है - फोटो : instagram
शुक्रवार बंद
दरअसल ताजमहल वैसे तो रोजाना सुबह से शाम तक खुला रहता है, लेकिन शुक्रवार के दिन रमजान के लिए ताजमहल बंद रहता है। पूर्णमासी के दिन ताजमहल में रात आठ बजे से लेकर बारह बजे तक घूम सकते हैं। रात की रोशनी में ताजमहल बेहद खूबसूरत लगता है। रमजान के वक्त ताजमहल में जाना मना होता है।  

4 of 7
ताजमहल घूमने का प्लान - फोटो : instagram
ताजमहल घूमने का प्लान
अगर आप आगरा में दो से तीन दिन रुकने वाले हैं तो आप आखिरी दिन की ताज घूमने का प्लान बनाएं। ताजमहल घूमने के लिए टिकट कहीं और से बुक कराएं जिसे आपको टिकट पर अच्छा डिस्कांउट मिल जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
ताजमहल को देखने के लिए भारतीयों को 50 रूपये की टिकट लेनी होती है - फोटो : instagram
टिकट के दाम 
ताजमहल को देखने के लिए भारतीयों को 50 रूपये की टिकट लेनी होती है। विदेशी लोगों के लिए 1100 रूपये का टिकट होता है। पंद्रह साल तक के बच्चों के लिए कोई टिकट नहीं लगता। 
विज्ञापन

6 of 7
ताज में एंट्री बैन - फोटो : SELF
ताज में एंट्री बैन
ताजमहल में मोबाइल फोन, चार्जर, ट्राइपोड जैसी चीजों को लेकर नहीं जा सकते। यहां लॉकर की सुविधा है, जिसमें आप अपने सामान को सुरक्षित रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ताजमहल घूमने का प्लान बना रहे हैं - फोटो : file photo
ताजमहल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे अच्छा मौसम मार्च से जून तक होता है। इस मौसम में आप इसकी खूबसूरती का भरपूर मजा उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें