फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2023: बंगाल-उड़ीसा या पंजाब, जानें देशभर में अक्षय तृतीया का पर्व मनाने का खास अंदाज

Sat, 22 Apr 2023 01:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Akshaya Tritiya 2023 - फोटो : Amar ujala
Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल 2023 को मनाया जा रहा है। इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाने की परंपरा है। इस तिथि से शुभ कार्यों का प्रारंभ हो जाता है। मान्यता है कि इस दिन जो भी पुण्य अर्जित होते हैं, उनका कभी क्षय नहीं होता है। हर तरह के शुभ कार्यों को इस दिन संपन्न कर सकते हैं। अक्षय तृतीया का पर्व पूरे देश में ही मनाया जाता है, हालांकि इसे मनाने के लिए अलग अलग परंपराएं हैं। उत्तर भारत से लेकर बंगाल और पंजाब से लेकर उड़ीसा तक अक्षय तृतीया को मनाने का अलग रिवाज और परंपरा है। इस अक्षय तृतीया पर जानें कि पूरे देश में इस पर्व को कहां-कहां और कैसे मना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
किसान और खेती - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में अक्षय तृतीया का पर्व

पंजाब खेती के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में अक्षय तृतीया का पर्व पंजाब में खेती से जोड़कर मनाते हैं। इस तिथि को लोग सुबह जल्दी उठकर खेत जाते हैं और धरती मां से अच्छी फसल की प्रार्थना करते हैं। खेती के लिए जाते समय दिखने वाले पक्षी को भगवान के रूप में माना जाता है और उनके सामने भी नतमस्तक होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
व्यापार और निवेश - फोटो : Istock
पश्चिम बंगाल में अक्षय तृतीया

पश्चिम बंगाल में भी अक्षय तृतीया के पर्व को महत्वपूर्ण मानते हैं। स्थानीय भाषा में अक्षय तृतीया को 'हलखता' कहते हैं। इस दिन को व्यापार और निवेश से जोड़ा जाता है। बंगाल में अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा का विधान है। साथ ही व्यापारी इस दिन से नई ऑडिट बुक रखते हैं।

4 of 5
गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत में अक्षय तृतीया

उत्तर भारत के राज्यों और शहरों में अक्षय तृतीया का पर्व खास तरीके से मनाते हैं। वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के चरणों के दर्शन सिर्फ अक्षय तृतीया के दिन ही कराए जाते हैं। चंदन की लेप से ठाकुर जी के वस्त्र तैयार किए जाते हैं। गंगा स्नान करके भगवान के दर्शन और पूजा अर्चना के बाद भोग लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय तृतीया - फोटो : Istock
ओडिशा में अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया के पर्व को ओडिशा में धूमधाम से मनाया जाता है। लोग सोने-चांदी के आभूषण खरीदते हैं। किसान इस दिन जुताई और बुआई करते हैं। साथ ही जगन्नाथ पुरी मंदिर के दर्शन के लिए इस दिन काफी भीड़ लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें