अटल पार्क
- फोटो : Pixabay
अटल पार्क
55 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ अटल पार्क करनाल की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। पार्क के भीतर ही एक ओपन-एयर जिम, लिली तालाब, कुछ फव्वारे और 4 एकड़ में फैली एक सुंदर झील है। पार्क का उपयोग पिकनिक स्पॉट के रूप में भी होता है। अटल पार्क करनाल के पिकनिक स्पॉट के रूप में भी प्रसिद्ध है और यहां बहुत सारे लोग आते भी रहते हैं क्योंकि पार्क की हरियाली और शांत वातावरण बहुत सारे लोगों को भाता है।