फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब के दीवानों को एकबार जरूर देख आना चाहिए चंडीगढ़ का यह गार्डन

Thu, 07 Jan 2021 08:57 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
यहां गुलाबों का एक बहुत बड़ा गार्डन है - फोटो : अमर उजाला

घूमने का शौकीन व्यक्ति जब भी चंडीगढ़ जाता है तो वो गुलाब के इस गार्डन को देखे बिना नहीं लौटता है या यूं कह लें कि गुलाब के शौकीन लोग चंडीगढ़ जाए बिना नहीं रह सकते क्योंकि यहां गुलाबों का एक बहुत बड़ा गार्डन है। इस गार्डन का नाम है जाकिर हुसैन रोज गार्डन। यह गार्डन लगभग 30 एकड़ में फैला हुआ है। यह एशिया का अपनी तरह का सबसे बड़ा उद्यान है। यहां फूलों की लगभग 825 प्रजातियां, 32,500 किस्म के पेड़ आदि पाए जाते हैं। यहां जाने के बाद मन एकदम खुश हो जाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए चंडीगढ़ के गुलाबों के इस सबसे बड़े गार्डन की खासियत और क्यों जीवन में एकबार तो फूलप्रेमियों को यहां आना ही चाहिए। 

विज्ञापन

2 of 5
एशिया के सबसे बड़े रोज गार्डन होने का दर्जा प्राप्त है - फोटो : Social media

इतिहास
चंडीगढ़ में स्थित गुलाबों का गार्डन 1967 में प्रथम मुख्य आयुक्त एमएस डॉ रंधावा के मार्गदर्शन में बनाया गया था। इस गार्डन को चंडीगढ़ की शान कहा जाता है। यहां हर साल भारी मात्रा में पर्यटक आते हैं। यहां पर एक से बढ़कर एक आकर्षक गुलाब मौजूद हैं। इस गार्डन को एशिया के सबसे बड़े रोज गार्डन होने का दर्जा प्राप्त है। गार्डन में भी पर्यटकों को इस जगह के इतिहास के बारे में बताया जाता है। 

विज्ञापन

3 of 5
बड़े-बड़े हरे छायादार पेड़ों के नीचे बेंचे लगी हुई हैं - फोटो : social media

ऐसा दिखाई पड़ता है गार्डन
चंडीगढ़ में स्थित यह गार्डन लगभग 30 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में फैला हुआ है। गार्डन में अलग-अलग कई प्रवेश द्वार हैं। बड़े-बड़े हरे छायादार पेड़ों के नीचे बेंचे लगी हुई हैं। पर्यटक गार्डन को घूमते हुए यहां आराम करते हैं। व्यायाम और जॉगिंग करने के लिए भी यहां लंबे एवं घुमावदार रास्ते हैं। पार्क को खूबसूरत दिखाने के लिए रंगीन फव्वारे के साथ यहां एक छोटी झील भी है। यहां कई सारी प्रजातियों के पक्षी भी आते हैं। 

4 of 5
सभी प्रकार के पर्यटकों के लिए 50 रूपये एंट्री फीस है - फोटो : सोशल मीडिया

इस वक्त जाएं गुलाबों के गार्डन
रोज गार्डन को अच्छे से घूमने के लिए आप पहले से ही इसकी समय सीमा पता कर लेंगे तो बेहतर रहेगा। गार्डन सुबह 6 बजे खुलता है और रात को 10 बजे बंद होता है इसलिए आप यहां आराम से घूम सकते हैं। यदि आपको गुलाबों की प्रजातियों के विषय में जानने की रूचि होती है तो आपको कम से कम दो दिन तो गुलाब के किस्मों को जानने में लग जाएंगे। साथ ही यहां सभी प्रकार के पर्यटकों के लिए 50 रूपये एंट्री फीस है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गार्डन के अंदर का परिसर बहुत साफ रहता है - फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
गुलाबों के इस गार्डन में घूमने जा रहे हैं तो ऐसी कई सारी बातें हैं जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। गार्डन के अंदर का परिसर बहुत साफ रहता है, ऐसे में यदि आप वहां कचरा फैलाते हुए पाए गए तो आप पर जुर्माना लगा दिया जाएगा। इसलिए इस बात का विशेषकर ध्यान रखें। साथ ही गार्डन में किसी फूल को तोड़ने की सख्त मनाही है। गार्डन में मौजूद सभी फूल सिर्फ देखनेभर के लिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें