स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश
स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश
स्पीति घाटी कुदरत का करिश्मा है। यह देश की सबसे सुंदर और ठंडी जगहों में से एक है। स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश राज्य में समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहाँ पर साल में सिर्फ 250 दिन धूप रहती है। यहाँ के ठंडे रेगिस्तान और बर्फ से ढंके पहाड़, घुमावदार सड़कें और घाटियाँ सबकुछ अद्भुत है।