फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम पैसों में करनी है विदेश यात्रा, बिना वीजा के इन 5 देशों में कर आएं सैर

Mon, 15 Jul 2019 06:31 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ट्रैवल
दुनिया की सैर पर ज्यादातर लोग जाना चाहते हैं, लेकिन पैसों के चलते ये प्लान टलता रहता है। अगर आपका भी विदेश यात्रा का सपना अधूरा है तो अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको पांच ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां आप पॉकेट को ज्यादा ढीला किए बिना घूमकर आ सकते हैं। इन जगहों की खास बात ये है कि यहां भारत के एक रुपए की भी बहुत वैल्यू है।
विज्ञापन

2 of 7
macao - फोटो : Pixabay
मकाऊ 
मकाऊ जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। मकाऊ जाने के लिए हॉन्ग कॉन्ग से होकर जाना सबसे अच्छा रहेगा। कैसिनों के शौकीनों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। इस देश की लगभग 20 फीसद आबादी कैसिनों में ही काम करती है। देखने के लिए यहां मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम, कैथड्रल जैसी कई जगह हैं। नाइट लाइफ के दीवानों के लिए यह बेस्ट जगह रहेगी।
विज्ञापन

3 of 7
maldives
मालदीव्स
द्वीपों का देश मालदीव्स एक टूरिस्ट कंट्री है। हिंद महासागर के पास स्थित यह आईलैंड छोटे-छोटे खूबसूरत समुद्री किनारों के बीच में है। बिना वीजा के आफ यहां 30 दिन तक रह सकते हैं। शॉपिंग, रेस्तरां, बीचेज पर मस्ती और खूबसूरत नजारों से भरा ये सफर आपकी यादों में हमेशा ताजा रहेगा। इस देश की खास बात यह है कि यहां आपको बहुत ही सस्ते में लग्जरी लाइफ जीने का मौका मिलेगा। अंडरवॉटर फोटोग्राफी, व्हेल व डॉल्फिन के नजारे, शानदार रिसॉर्ट वाला यह छोटा सा देश आपका मन मोह लेगा। 

4 of 7
श्रीलंका
श्रीलंका
भारतीय टूरिस्ट को श्रीलंका में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। ये भारत से केवल तीन घंटे की दूरी पर है। भारत से करीब हर साल दो लाख से ज्यादा लोग श्रीलंका जाते हैं। यहां घूमने के लिए कोलोंबो, कैंडी हिल स्टेशन, मटारा, दम्बाडेनिया, यापाहूवा कुरुनेगला, रामायण कनेक्शन, कतरगामा, किरिंडा,सबरागामुवा, पांडुवसुवारा, ग्रीन पाथ ओवर व्यू, आठवां आश्चर्य सिगरिया है। सस्ते में घूमने की बात हो तो भारतीयों के लिए यह देश बेस्ट जगहों में से एक है।
विज्ञापन

5 of 7
कंबोडिया - फोटो : Pixabay
कंबोडिया
कंबोडिया दक्षिण एशिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। कम पैसों में आपको यहां की जीवन संस्कृति आकर्षित करेगी। यहां का अंकोरवाट मंदिर पूरी दुनिया में खास स्थान रखता है। यहां खाना-पीना, रहना और खासतौर पर घूमना एक भारतीय के लिए बहुत सस्ता है। कंबोडिया भी भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल देने वाले देशों में से एक है। यहां जाने के लिए आपके पास बस वैध पासपोर्ट होना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
bhutan - फोटो : social media
भूटान
भारत का पड़ोसी देश भूटान पर्यटकों की पसंदीदा जगह है। ये दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है, लेकिन यहां की सुंदरता का कोई जोड़ नहीं। ये देश सबसे सुखी और शांत है। भारतीयों को भूटान जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। खान-पान और शॉपिंग के लिहाज से भी यहां के बाजार आपको बहुत आकर्षित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पशुपतिनाथ मंदिर - फोटो : नेपाल टूरिज्म बोर्ड
नेपाल
हिमालय की गोद में बसा नेपाल भारत से सटा हुआ है। यहां घूमने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती।  यहां आपको काठमांडू से लेकर खूबसूरत पहाड़ियां और प्राकृतिक सुंदरता के दर्शन होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें