Khatu Shyam Travel Guide: एक समय था जब लोग अपने अवकाश के दिनों में पहाड़ों में घूमने जाते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। आज से समय हर उम्र के लोग पहाड़ों की जगह धार्मिक स्थलों की तरफ रुख मोड़ रहे हैं।
खासतौर पर युवा वर्ग के लोग कैंची धाम, मां वैष्णो के धाम, मथुरा, वृंदावन, बनारस और बाबा खाटू श्याम जाना पसंद कर रहे हैं। तो यदि आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है और आप बिना किसी परेशानी से बाबा के धाम जाना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां खाटू श्याम जाने की पूरी गाइड दी गई है।
विज्ञापन
2 of 10
ये है ट्रेन का रूट
- फोटो : amar ujala
ये है ट्रेन का रूट
बाबा खाटू श्याम के मंदिर से सबसे करीबी रेलवे स्टेशन रींगस जंक्शन है, जहां कई जिलों से सीधी ट्रेनें आती हैं। खासतौर पर दिल्ली, जयपुर, अजमेर, कोटा, लुधियाना, सूरतगढ़, हिसार आदि जगहों से यहां के लिए सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं। तो अगर आपको रेलयात्रा पसंद है तो अपनी टिकट ट्रेन से बुक करा लें। इस जंक्शन से खाटू श्याम मंदिर से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्टेशन के बाहर से आपको आसानी से टैक्सी मिल जाएगी जो बाबा के धाम आपको पहुंचा देगी।
विज्ञापन
3 of 10
कितना रहेगा किराया
- फोटो : ANI
कितना रहेगा किराया
बात करें ट्रेन के किराए की तो स्लीपर कोच के लिए आपको 200–400 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं थर्ड और सेकेंड एसी के टिकट के लिए 700 से 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। स्टेशन के बाहर आपको शेयरिंग टैक्सी या पर्सनल टैक्सी आपको आसानी से मिल जाएगी, जो महज 50-50 रुपये लेकर आपको मंदिर के पास छोड़ेगी।
4 of 10
ये है बस का रूट
- फोटो : Amar Ujala
ये है बस का रूट
अब जान लेते हैं कि यदि आप बस से बाबा के धाम जाना चाह रहे हैं तो कैसे वहां पहुंचे। इसके लिए राजस्थान रोडवेज के साथ-साथ निजी बस ऑपरेटर दिल्ली, नोएडा, जयपुर, हरियाणा और पंजाब से लेकर सीधी खाटू/रींगस तक बस सेवा उपलब्ध कराते हैं। अगर आपके यहां से रींगस की सीधी बस नहीं हैं तो आप जयपुर तक की बस बुक कर सकते हैं। यहां से बदल बदलें और रींगस की बस में बैठ जाएं। जयपुर से खाटू श्याम मंदिर की दूरी 80 किमी है। खास बात ये है कि जयपुर से हर समय रींगस की बसें उप्लब्ध रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 10
कितना रहेगा किराया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कितना रहेगा किराया
बात करें किराये की तो अगर आप सरकारी बस से जाते हैं तो दिल्ली से जयपुर मानकर चलिए आपको लगभग 300 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं प्राइवेट बस से अगर आप जाते हैं तो स्लीपर बस का किया 400 से 700 रुपये तक हो सकता है। इसके बाद जयपुर से रींगस जाने के लिए नॉन एसी सीटर 2+3 बस का न्यूनतम बस टिकट किराया 75 रुपये है जबकि एसी बस का किराया थोड़ा ज्यागा हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 10
ये है कार का रूट
- फोटो : AI
ये है कार का रूट
अगर आप अपने वाहन से बाबा खाटू के धाम जा रहे हैं तो ये सबसे आसान तरीका है। दिल्ली से बाबा के धाम की दूरी लगभग 280–300 किमी है। ऐसे में इस यात्रा मे आपको महज 5-6 घंटों का समय लगेगा। यदि आप रुकते-रुकते भी जाते हैं, तो 7-8 घंटों में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
7 of 10
ये है कार का रूट
- फोटो : Mini
कितना लगेगा किराया
यदि किराये की टैक्सी है तो 10–12 रुपये प्रति किमी इसका किराया रह सकता है। ये पूरी तरह से आपकी गाड़ी के प्रकार पर निर्भर करता है। वहीं अगर आप अपनी गाड़ी से जा रहे हैं तो 300 किलोमीटर जाने के लिए, आपको 25-30 लीटर पेट्रोल की आवश्यकता होगी। अब आप अपना बजट तैयार कर सकते हैं
8 of 10
ये है फ्लाइट का रूट
- फोटो : Adobe Stock
ये है फ्लाइट का रूट
यदि आपके पास ज्यादा समय नहीं है या फिर आप काफी दूर से आ रहे हैं तो फ्लाइट भी बेहतर विकल्प है। बाबा के धाम से सबसे करीबी एयरपोर्ट जयपुर है। तो आप कहीं से भी जयपुर का टिकट करा सकते हैं।
9 of 10
ये है फ्लाइट का रूट
- फोटो : Adobe Stock
कितना रहेगा किराया
अगर आप मुंबई से आ रहे हैं तो आपकी फ्लाइट का टिकट आसानी से 5000-8000 तक में मिल जाएगा। इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट से सीधा बाबा के धआम जा सकते हैं। एयरपोर्ट से खाटू श्याम मंदिर की दूरी लगभग 100 किलोमीटर है। ऐसे में टैक्सी से 2–3 घंटे का समय लगेगा। टैक्सी किराया लगभग 2,000–3,000 रुपये हो सकता है।
बाबा खाटू श्याम के मंदिर जाने से पहले रुकने की व्यवस्था अवश्य कर लें। आज-कल वहां काफी भीड़ होती है, ऐसे में आपको अच्छा होटल या धर्मशाला मिलना काफी मुश्किल हो सकता है। इसलिए पहले से ही होटल, धर्मशाला, हॉस्टल या फिर गेस्ट हाउस बुक करा लें। इसके लिए आपको अपनी पसंद के हिसाब से 1000 रुपये से 3000 रुपये तक प्रति दिन के लिए खर्च करने पड़ सकते हैं।