केरल की सांस्कृतिक समृद्धि
- फोटो : pixabay
केरल में घूमने वाली जगहें
समुद्र, झील और हरियाली के लिए केरल पर्यटकों के लिए काफी पसंदीदा रहा है। कोच्चि से करीब 56 किलोमीटर दूर कुमारकोम, मैंग्रोव जंगल, पन्ना हरे धान के खेतों और नारियल के पेड़ों से भरा केरल आपको यकीनन काफी पसंद आएगा। कोवलम यहां के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है जो अपने खूबसूरत समुद्र तट के लिए जाना जाता है। लाइटहाउस और हवाह बीच पर आपको जरूर घूमना चाहिए। मुन्नार, नवविवाहित जोड़ों के लिए काफी आकर्षण वाली जगह रही है।
केरल हरियाली और जंगलों से हरा भरा रहा है, यहां की यात्रा और शांति का अनुभव कराने में काफी मददगार हो सकती है।