फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Yatra 2025: बच्चों और बुजुर्गों के संग जा रहे हैं केदारनाथ यात्रा पर तो ऐसे करें प्लानिंग

Sat, 26 Apr 2025 12:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप अपने बच्चों और घर के बुजुर्गों के साथ केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखकर यात्रा की प्लानिंग करें। वरना आपको वहां जाकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 7
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Kedarnath Yatra 2025: लंबे इंतजार के बाद अब केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने को तैयार हैं। 2 मई, 2025 को बाबा केदार के द्वार लोगों के लिए सुबह 6:20 बजे खुल जाएंगे। तीर्थयात्रियों को केदारनाथ मंदिर में सुबह 7 बजे से प्रवेश मिलेगा। ऐसे में लोगों ने बाबा के दर्शन को रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

दरअसल, पर्यटन विभाग ने 20 मार्च से आधार आधारित ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था, जिसके बाद अभी तक लाखों लोग अपना पंजीकरण करा चुके हैं। यदि आप भी इस बार अपने परिवार के साथ बाबा के दर्शन को जा रहे हैं तो कुछ खास बातों का ध्यान रखकर ही प्लानिंग करें। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान बाबा केदार के द्वार पर जाने की प्लानिंग करते वक्त रखना जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 7
सही समय का चयन करें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सही समय का चयन करें

यदि आप अपने बच्चों और घर के बुजुर्गों के साथ बाबा केदार के दर्शन को जा रहे हैं, तो ऐसे समय का चुनाव करें जब वहां ज्यादा भीड़ न हो। यात्रा की शुरआत के दिनों में जाने का प्लान न बनाएं। इन दिनों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। इसके अलावा बारिश के मौसम में भी वहां जाने से बचें। बारिश के मौसम में पहाड़ों पर काफी फिसलन हो जाती है, जिस कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
हेल्थ चेकअप है जरूरी - फोटो : Freepik.com
हेल्थ चेकअप है जरूरी

यात्रा पर जाने से ठीक पहले अपने साथ-साथ बच्चों और बुजुर्गों का फुल बॉडी चेकअप अवश्य कराएं। बॉडी चेकअप इसलिए भी जरूरी है, ताकि पता लग पाए कि कहीं किसी के शरीर में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं है। यदि कोई दिक्कत है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही केदारनाथ यात्रा पर जाएं। 

 

4 of 7
पहले से तय करें ट्रैवल मोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले से तय करें ट्रैवल मोड

केदारनाथ बाबा के दर्शन के लिए आपको कई किलोमीटर चढ़ाई करनी पड़ती है, जो बुजुर्गों और बच्चों के लिए करना संभव नहीं है। ऐसे में पहले से ही ये तय कर लें कि खच्चर, पालकी, पिट्ठु या फिर हेलीकॉप्टर में से क्या उनके लिए सही रहेगा। हेलीकॉप्टर की बुकिंग पहने करनी होती है। जबकि अन्य चीजें आपको चढ़ाई की शुरुआत में मिल जाएंगे। इनके दाम फिक्स होते हैं, इसलिए मोलभाव से बचें। 
विज्ञापन

5 of 7
रूकने का इंतजाम पहले से कर लें - फोटो : freepik
रूकने का इंतजाम पहले से कर लें

याद रखें कि केदारनाथ में भीड़ की वजह से होटल-धर्मशाला या होम स्टे मिलना इतना आसान नहीं है। इसलिए जाने से पहले ही रुकने का इंतजाम कर लें। गौरीकुंड, सोनप्रयाग, फाटा या केदारनाथ में सरकारी गेस्ट हाउस या होटल पहले से बुक कर लें। ताकि आपको बच्चों और बुजुर्गों को लेकर कहीं भटकना न पड़े। 

 
विज्ञापन

6 of 7
खाने-पीने का सामान साथ रखें - फोटो : instagram
खाने-पीने का सामान साथ रखें

बच्चों के अलावा बुजुर्गों को भी समय-समय पर कुछ न कुछ खाने की जरूरत होती है। ऐसे में अपने साथ कुछ खाने-पीने का सामान अवश्य रखें। मठरी, लड्डू, नमकीन, बिस्किट जैसी चीजों को साथ रखें। क्योंकि ये जल्दी खराब नहीं होती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फर्स्ट एड किट है जरूरी - फोटो : Freepik
फर्स्ट एड किट है जरूरी

खाने-पीने के अलावा अपने साथ फर्स्ट एड किट भी रखें। इसमें जरूरत की दवाईयां रखें। विक्स, मूव स्प्रे, बैंडेज जैसी चीजें आपके पास होना बेहद जरूरी है। गर्म पट्टी भी साथ रख लें, जरूरत के समय ये काम आ सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें