Best Affordable Markets in Delhi-NCR For Karwa Chauth: करवा चौथ का त्योहार आने वाला है। ऐसे में आप नवरात्रि के मौके पर भी इन सस्ते बाजारों में जाकर खरीदारी कर लें, वरना आखिरी समय पर आपको वहां भीड़ मिलने वाली है।
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि में ही शुरू कर दें करवा चौथ की शॉपिंग
- फोटो : Adobe stock
Best Affordable Markets in Delhi-NCR For Karwa Chauth: नवरात्रि का पावन पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है और उसके कुछ ही दिनों बाद करवा चौथ का त्योहार भी आने वाला है। ऐसे में महिलाएं करा चौथ के लिए पूजा सामग्री, साज-सज्जा की चीजें, परिधान, मेहंदी, चूड़ियां, श्रृंगार का सामान और गिफ्ट आइटम्स की खरीदारी पहले से ही शुरू कर देती हैं।
अगर आप चाहते हैं कि भारी भीड़ से बचकर सस्ते दामों में बढ़िया चीजें मिलें, तो नवरात्रि के दौरान ही लोकल और प्रसिद्ध सस्ते बाजारों से खरीदारी कर लें। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहती हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम बताएंगे दिल्ली-एनसीआर के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में जहां से आप सस्ते दामों में कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप खरीद सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सरोजिनी नगर मार्केट
- फोटो : instagram
सरोजिनी नगर मार्केट
दिल्ली के बाजारों की बात हो रही है और सरोजनी नजर मार्केट का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ये बाजार दिल्ली-एनसीआर का सबसे लोकप्रिय और किफायती शॉपिंग हब है। यहां आपको ट्रेडिशनल और मॉडर्न कपड़े, गहने, बैग, जूते और एक्सेसरीज बहुत ही सस्ते दामों में मिलेंगे। आप अपने लिए करवा चौथ की शॉपिंग यहां से कर सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
लाजपत नगर मार्केट
- फोटो : instagram
लाजपत नगर मार्केट
अगर सरोजनी नगर बाजार नहीं जाना चाहतीं तो लाजपत नगर मार्केट एक बेहतर विकल्प है। ये बाजार खास तौर पर पारंपरिक और त्योहारों के कपड़ों के लिए मशहूर है। यहां आपको सूट, लहंगे, दुपट्टे, और गहनों की बड़ी रेंज मिलेगी। यहां कई दुकानें ऐसी हैं, जहां बेहद आसानी से डिजाइनर कपड़े भी आपको मिल जाएंगे। करवा चौथ के लिए विशेष श्रृंगार सामान भी यहां आसानी से मिल जाता है।
4 of 6
चांदनी चौक
- फोटो : instagram
चांदनी चौक
यदि आपको कुछ पारंपरिक लहंगा और साड़ी खरीदनी है तो चांदनी चौक से अच्छा बाजार कोई हो ही नहीं सकता। ये दिल्ली का वर्षों पुराना बाजार है, जहां लहंगा साड़ी के साथ-साथ सूट भी बेहद कम दामों में मिल जाते हैं। यहां के बाजार में नवरात्रि की तैयारी के लिए मिट्टी के दीये, रंगोली पाउडर और पूजा के अन्य सामान मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पटेल नगर मार्केट
- फोटो : Adobe
पटेल नगर मार्केट
दिल्ली में स्थित पटेल नगर बाजार भी एक अच्छा विकल्प है जहां आप त्योहारों के लिए सस्ते कपड़े, जूते, और एक्सेसरीज़ खरीद सकते हैं। खासतौर पर महिलाओं के लिए तो ये जगह काफी अच्छी मानी जाती है, क्योंकि यहां बेहद कम दामों में करवा चौथ के लिए कपड़े, गहने और चूड़ियां खरीदी जा सकती हैं।
सेक्टर 18 में स्थित ये बाजार न सिर्फ स्ट्रीट शॉपिंग बल्कि अपने मॉल्स के लिए भी काफी फेमस है। यहां कई ऐसी दुकानें हैं, जहां एथनिक वियर से लेकर ज्वेलरी और फुटवियर तक बेहद कम दामों में मिल जाते हैं। यहां कई डिजाइनर्स के शोरूम भी हैं, जहां से आप करवा चौथ की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां स्थित मॉल में जाकर भी आप खरीदारी कर सकती हैं।