फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर कहां देखें चांद? भारत की 6 सबसे रोमांटिक जगह

Thu, 09 Oct 2025 12:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Karwa Chauth 2025:  आइए जानते हैं भारत की उन बेहतरीन जगहों के बारे में जहां करवाचौथ की रात का चांद सबसे सुंदर दिखाई देता है।
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ मनाने के लिए सबसे बेहतरीन जगह - फोटो : Amar Ujala
Best Places For Couples: करवा चौथ का त्योहार प्रेम, विश्वास और रिश्तों की गहराई का प्रतीक है। इस दिन पत्नियां पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और रात को चांद देखकर व्रत खोलती हैं। लेकिन सोचिए, अगर करवाचौथ की रात को वही चांद किसी खूबसूरत नजारे के बीच दिखे तो उसका जादू दोगुना न हो जाए? भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां करवाचौथ का चांद देखने का अनुभव रोमांटिक भी है और यादगार भी। आइए जानते हैं भारत की उन बेहतरीन जगहों के बारे में जहां करवाचौथ की रात का चांद सबसे सुंदर दिखाई देता है।
विज्ञापन

2 of 7
पिछोला लेक उदयपुर - फोटो : Adobe
उदयपुर

राजस्थान के उदयपुर में झीलों के बीच चमकता चांद शानदार दिखता है। "सिटी ऑफ लेक्स" उदयपुर की झीलों पर करवाचौथ की रात चांद का प्रतिबिंब किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। झील पिचोला और फतेहसागर झील पर नाव में बैठकर चांद देखना कपल्स के लिए बेस्ट रोमांटिक अनुभव है।
विज्ञापन

3 of 7
मनाली - फोटो : Freepik
मनाली

हिमाचल प्रदेश के मनाली में पहाड़ों के बीच रोमांस का आनंद बढ़ जाता है। खासकर हिमाचल की वादियों में करवाचौथ का चांद और भी निखर जाता है। ठंडी हवा और बर्फीली चोटियों के बीच मनाली में अपने पार्टनर के साथ चांद देखना इस व्रत को खास यादों में बदल देता है।

4 of 7
ऋषिकेश - फोटो : Freepik
ऋषिकेश

उत्तराखंड के ऋषिकेश में लोग करवाचौथ मनाने जा सकते हैं। यहां गंगा किनारे दिव्य अनुभव मिलेगा। गंगा किनारे ऋषिकेश में करवाचौथ की रात चांद का नजारा आध्यात्मिक और रोमांटिक दोनों लगता है। यहां की शांति और नदी पर पड़ती चांदनी कपल्स को मंत्रमुग्ध कर देती है।
विज्ञापन

5 of 7
जैसलमेर - फोटो : Instagram
जैसलमेर

राजस्थान के जैसलमेर में रेगिस्तान की सुनहरी रात में चांद का दीदार किया जा सकता है। थार डेजर्ट की रेत पर करवाचौथ का चांद किसी जादुई कैनवास जैसा लगता है। ऊंट की सवारी और टेंट में डिनर के बीच चांदनी रात का यह दृश्य पति-पत्नी के लिए कभी न भूलने वाला अनुभव है।
विज्ञापन

6 of 7
दार्जिलिंग - फोटो : instagram
दार्जिलिंग

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में टी गार्डन से चांदनी का शानदार दृश्य कपल को अधिक रोमांचक महसूस करा सकता है। दार्जिलिंग की पहाड़ियों और चाय बागानों के बीच करवाचौथ का चांद किसी कविता की तरह लगता है। कपल्स यहां टाइगर हिल से भी चांद देखने का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोवा बीच - फोटो : freepik
गोवा

करवाचौथ पर अपने जीवनसाथी के साथ समुद्र तट पर रोमांटिक नाइट बिताना बेहद शानदार अनुभव हो सकता है। गोवा के बीच पर बैठकर चांद देना माॅर्डन होने के साथ ही रोमांटिक करवा चौथ सेलिब्रेशन बन जाएगा। समुद्र की लहरें और आसमान में चमकता चांद, व्रत को ड्रीम नाइट में बदल देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें