दीपोत्सव 2024
- फोटो : पीटीआई
अयोध्या
यूपी का अयोध्या दीपोत्सव की दिव्य नगरी है। अयोध्या प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि है। दीपावली पर यहां रामजन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और पूरी नगरी ही दीयों से दमक उठती है। हर साल यहाँ सारयू घाट पर लाखों दीए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाता है। अगर आप असली ‘राम की दिवाली’ देखना चाहते हैं, तो अयोध्या आपकी पहली मंज़िल होनी चाहिए।