Karwa Chauth 2022: हिंदू धर्म में पति-पत्नी के एक साथ पूजा करने की परंपरा है। घर पर कोई पूजन कार्यक्रम हो या फिर मंदिर में दर्शन करने हो, हर जगह दंपत्ति के साथ पूजा करने को शुभ माना जाता है। भारत में कई ऐसे मंदिर है, जहां दंपत्ति अपने खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना से एक साथ दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में अगर करवा चौथ के मौके पर पति-पत्नी किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे तो एक साथ जाएं। लेकिन भारत में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां पति-पत्नी का साथ पूजा करना वर्जित है। वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए अगर दंपत्ति इस मंदिर में पूजा करने पहुंचते हैं तो उन्हें दर्शन से रोक दिया जाता है। भगवान के नाराज होने के डर से दंपत्ति यहां कभी साथ नहीं आते। करवा चौथ के मौके पर जानिए इस अनोखे मंदिर के बारे में, जहां पति-पत्नी का साथ पूजा करना वर्जित है।