कर्नाटक दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य को पहले मैसूर के नाम से जाना जाता था। कर्नाटक की सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोवा, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिलनाडु एवं दक्षिण में केरल से मिलती हैं। यह राज्य भारत का आठवां सबसे बड़ा राज्य है। कन्नड़ इस राज्य की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। आज हम आपको कर्नाटक की ऐसी चार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत हैं।
विज्ञापन
2 of 5
शिमोगा
शिमोगा एक शानदार हिल स्टेशन है और इसे कर्नाटक का रत्न कहा जाता है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन सुंदर- सुंदर वादियों, पहाड़ियों, घाटियों, घने जंगलों और वन्य जीवन से भरपूर है। यहां ऐसा अनुभव होता है, मानो प्रकृति की गोद में ये हिल स्टेशन बसा हो।
शिमोगा के प्रमुख आकर्षण
जोग गिर
कोडाचाद्री
दबबे गिर अगुम्बे
गुदवी पक्षी अभयारण्य
विज्ञापन
3 of 5
file photo
- फोटो : Social media
अगुम्बे
कर्नाटक स्थित अगुम्बे अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यहां बकरना, ओनके अब्बी, और जोगी गुंडी जैसे कई आकर्षक झरने हैं। वहीं, सनसेट प्वाइंट से सूर्यास्त का मनोरम दृश्य देखते ही बनता है। यहां तेंदुए, बाघ की कई जंगली प्रजातियां भी पाई जाती हैं।
अगुम्बे के प्रमुख आकर्षण
आकर्षक झरने
सनसेट प्वाइंट
श्री वेणुगोपाल कृष्ण स्वामी मंदिर
4 of 5
कूर्ग
कूर्ग कर्नाटक का एक सुंदर, लुभावना और आकर्षक हिल स्टेशन है। कर्नाटक स्थित कूर्ग देश के शीर्ष पर्यटन केंद्रों में से एक है।
गोकर्ण, अरब सागर पर स्थित कर्नाटक का एक शहर है। यह एक हिंदू तीर्थस्थल है, जिसमें महाबलेश्वर मंदिर और कोटि तीर्थ सहित कई पवित्र स्थल हैं। यहां पर कई आकर्षक समुद्र तट हैं, जिस वजह से इसे कम भीड़ वाला गोवा भी कहा जाता है।।