फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scotland of India: क्या आपने देखा है भारत का स्कॉटलैंड? इस बार करें प्रकृति प्रेमियों के स्वर्ग की सैर

Thu, 20 Apr 2023 06:37 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Coorg - फोटो : istock

Scotland of India: विदेश घूमने जाना चाहते हैं लेकिन पैसों, पासपोर्ट या वीजा के कारण आपकी चाहत अब तक पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में किसी विदेशी जगह को घूमने का सपना, ख्वाब ही बनकर रह गया है। लेकिन भारत में ही कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो विदेशी जगहों को टक्कर देते हैं। भारत में खूबसूरत पहाड़ हैं तो शानदार समुद्र के किनारे भी हैं। स्कॉटलैंड, पेरिस और स्विट्जरलैंड घूमने का सपना देखने वाले लोगों के लिए भारत में कुछ नजारें इन देशों जैसे ही हैं। अगर आप स्कॉटलैंड घूमने जाना चाहते हैं तो भारत के स्कॉटलैंड की सैर कर सकते हैं। भारत के स्कॉटलैंड को घूमने के लिए न तो बहुत अधिक व्यय करने की जरूरत है और न ही पासपोर्ट और वीजा की आवश्यकता है। आइए जानते हैं भारत के स्कॉटलैंड के बारे में, जिसकी सैर दिलाएंगी विदेश यात्रा का अनुभव।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हिल स्टेशन - फोटो : facebook
भारत का स्कॉटलैंड किसे कहते हैं?

कर्नाटक राज्य में एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। समुद्र तल से 900 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित इस खूबसूरत हिल स्टेशन का नाम कुर्ग है। घूमने के लिए कुर्ग बहुत सुंदर जगह है। यहां कई पर्यटन स्थल हैं, जिनकी सैर दोगुना आनंद देगी।
विज्ञापन

3 of 5
कुर्ग का नजारा - फोटो : iStock
कुर्ग के पर्यटन स्थल

कुर्ग के आसपास घूमने के लिए बेहतरीन जगहें हैं। कुर्ग में अब्बे फॉल्स, ईरपु फॉल्स, नालबंद पैलेस, राजा की गुंबद और मदिकेरी किले का नाम शामिल है। इसके अलावा ओंकारेश्वर मंदिर,नामद्रोलिंग मठ और मंडलपट्टी व्यू पॉइंट भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

4 of 5
कुर्ग का नजारा - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे पहुंचें कुर्ग 

कुर्ग के लिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन दोनों ही सुविधा मिल जाएंगी। अगर आप फ्लाइट से कुर्ग जा रहे हैं तो नजदीकी एयरपोर्ट मैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जहां से कुर्ग की दूरी 137 किलोमीटर है। वहीं ट्रेन से कुर्ग जाने के लिए सबसे नजदीकी रेलने स्टेशन मैसूर जंक्शन है। मैसूर जंक्शन से कुर्ग की दूरी 117 किलोमीटर है। एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन से आप बस, निजी टैक्सी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुर्ग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/coorg
कुर्ग घूमने का खर्च

कुर्ग हिल स्टेशन घूमने जा रहे हैं तो यहां डेढ़ से दो हजार में अच्छे होटल में कमरा बुक कर सकते हैं। खाने पीने में लगभग 1000 रुपये का खर्च आएगा। वहीं घूमने के लिए रेंट पर स्कूटी या शेयर जीप ले सकते हैं। इसका खर्च 1000 रुपये तक होगा। दो दिन और दो रात की दो लोगों की ट्रिप लगभग 5000 रुपये में पूरी की जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें