फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति की गोद में बसा एक अनूठा शहर, जिसकी पहचान ही है धार्मिक आस्था

Sun, 24 Nov 2019 10:29 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Pixabay
प्रकृति की गोद में बसा केरल राज्य बेहद खूबसूरत है। यहां के हर कोने में अद्भुत खूबसूरती दिखती है। केरल का नाम लेते ही ऊंचे-ऊंचे हरे-भरे पेड़ और उनके किनारों से बहता पानी आंखों के सामने नजर आने लगता है। केरल के हर शहर में हर एक घर के पीछे से एक नहर बहती है। जब आप इस छोटे से खूबसूरत राज्य को करीब से देखेंगे तो पाएंगे कि यहां की हर गलियां और मोहल्ले प्रकृति के सुंदर नजारों से भरी हुई है। तो चलिए जानें ऐसे ही खूबसूरत प्रदेश के एक छोटे से शहर के बारे में और वहां पर देखने लायक जगहों के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Pixabay
कलाडी, कोच्चि
एर्नाकुलम जिले से करीब 24 किमी दूर बसा है कलाडी। पेरियार नदी के किनारे बसा ये शहर बेहद खूबसूरत है और यहां पर ऊंचे पहाड़ों  के साथ ही बैक वाटर का नजारा ले सकते हैं। आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली के रूप में जानी जाने वाली ये जगह अपनी सुंदरता  की वजह से  लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। इस शहर में घूमने के लिए हर मौसम सही होता है क्योंकि यहां पर बारहों महीनों मौसम सुहावना रहता है। चलिए जानें इस छोटे से खूबसूरत शहर में घूमने के लिए क्या है।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : social media
रामकृष्ण आश्रम
रामकृष्ण आश्रम एक जाना पहचाना आश्रम है जिसमें बहुत से लोग शांति और सुकून की तलाश में आते हैं। तो अगर आप कलाडी की सैर करने निकले हैं तो इस आश्रम में संगमरमर की रामकृष्ण की मूर्ति और यहां के सुंदर बगीचों को देखे बिना मत लौटिएगा।


 

4 of 7
- फोटो : Social Media
हाथियों का ट्रेनिंग सेंटर
बहुत से लोग कोडनाड की खूबसूरती और अनोखेपन की बात करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोडनाड कलाडी शहर का ही हिस्सा है। कलाडी से महज दस किमी की दूरी पर बने इस ट्रेनिंग सेंटर में हाथियों को सिखाया जाता है। इस जगह को मिनी जू कहें तो गलत नहीं होगा। क्योंकि यहां पर बहुत से जानवरों और उनके बच्चों को रेस्क्यू करके रखा जाता है। यहां पर हाथियों को मंदिरों में होने वाली पूजा के लिए सिखाया जाता है। साथ ही ये हाथी सफारी के काम में भी लिए जाते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : social media
श्रंगेरी मठ
श्रंगेरी मठ आदि शंकराचार्य का घर था जिसमें अब बहुत से मंदिर बने हुए हैं। यहां पर सारे भगवान के छोटे-छोटे मंदिर बने हुए हैं। यहां सैर के लिए आने वाले लोगों का कहना है कि इस मठ में आने पर बहुत शांति मिलती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Pixabay
कीर्ति स्तम्भ
आदि शंकराचार्य की इस जन्मभूमि पर उनके जीवन को समर्पित कीर्ति स्तम्भ को भी देखना चाहिए। पेरियार नदी के किनारे इस स्मारक में शंकराचार्य के जीवन की गाथा कही गयी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : pixa
कैसे पहुंचे
केरल के छोटे से शहर कला़डी तक पहुंचना बहुत कठिन नहीं है। अगर आप हवाई मार्ग से जा रहें है तो कोच्चि एयरपोर्ट से कलाडी की दूरी महज सात किमी है। और अगर आप ट्रेन से  जा रहें है तो अंगामली सबसे पास का स्टेशन है। जहां से आप बस या टेक्सी के जरिए कलाडी तक पहुंच सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें