फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज लाइफ को न जाने दीजिए बेकार और दोस्तों के साथ करिए शानदार अनुभव इस ट्रिप के जरिए

Sat, 23 Nov 2019 04:54 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Pixabay
जिंदगी में कुछ अनुभव ऐसे होने चाहिए जो ताउम्र याद रहें। अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और कुछ एंडवेचरस करना चाहते हैं तो दोस्तों के साथ करिए सैर। जी हां, बीस की उम्र में दोस्तों के साथ घूमने का मजा ही अलग होता है। तो इस दिसंबर के महीने में इन जगहों में से किसी एक जगह का प्लान करिए और निकल पड़िए घूमने के लिए।


 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मनाली
अगर आप दिल्ली के किसी कॉलेज में पढ़ते हैं तो दोस्तों के साथ घूमने के लिए मनाली सबसे बढ़िया जगह है। खूबसूरत पहाड़ और बर्फीली वादियों  के बीच पैराग्लाइडिंग और रैपलिंग जैसे एडवेंचर का मजा  लेना हो तो निकल पड़िए दोस्तों के साथ मनाली  की सैर पर। यहां पर आपको देखने के लिए एक से बढ़कर एक सुंदर नजारे मिलेंगे। जिनमें ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को देखना न भूलें। दोस्तों के साथ बिताएं ये खास पल आपके  लिए हमेशा के लिए यादगार बन जाएंगे।


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Pixabay
बाइक ट्रिप टू लेह
माता-पिता तो हमेशा ही बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़  नहीं करना चाहते हैं। लेकिन अगर आपको बाइकिंग का शौक है तो फिर जीवन में एक बार ऐसी ट्रिप को प्लान जरूर करें। रॉयल इनफील्ड की बाइक पर बैठकर लेह के खूबसूरत रास्तों का मजा ले सकते हैं। इस रोड ट्रिप के लिए साथ में कॉलेज के दोस्त हों तो इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है।


 

4 of 6
ऋषिकेश में कैंपिंग और राफ्टिंग
एंडवेचर करने के शौकीन है तो गंगा की ऊंची उठती लहरों पर राफ्टिंग का मजा जरूर लें। इसके साथ ही जंगल में कैंपिंग के दौरान दोस्तों के साथ वॉलीबॉल का मजा लें।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Pixabay
सपनों की नगरी मुम्बई
अगर आपने कभी भी महानगर को करीब से नहीं देखा है तो जरूर ही ये आपका सपना होगा। तो अपने सपनों को साकार करिए और दोस्तों के साथ निकल पड़िए मायानगरी की सैर पर। यहां की लोकल ट्रेन में सफर करने का अनुभव बता देगा की जिंदगी में कुछ भी इतना आसान नहीं होता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोवा की बीच पार्टी
बचपन में आपने गोवा के बारे में तो जरूर ही सुना होगा। तो समय आ गया है कि दोस्तों के साथ प्लान बनाइए और घूम आइए गोवा। बैचलर्स के लिए पार्टी से लेकर दूधनाथ वाटरफॉल्स तक सबकुछ देखे बिना आपकी कॉलेज लाइफ अधूरी रह जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें