फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजरी तीज 2026: तीज पर यहां करें शिव-पार्वती के दर्शन, पूरी होती है मनोकामना!

Sat, 29 Aug 2026 12:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

5 Famous Shiva Temples: कजरी तीज पर मंदिर जाकर पूजा करने की योजना बना रहे हैं, तो 5 प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानना आपके लिए उपयोगी हो सकता है। यहां दर्शन और पूजा के साथ-साथ त्योहार की आध्यात्मिक अनुभूति भी खास हो सकती है। 
विज्ञापन
1 of 6
कजरी तीज शिव मंदिर - फोटो : Ai

Shiva Parvati Ki Puja Kahan Karen: कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक मानी जाती है। यह पर्व खासतौर पर सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ व्रत रखती हैं। कई स्थानों पर कजरी तीज के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने की परंपरा भी निभाई जाती है। 

इस वर्ष कजरी तीज 31 अगस्त 2026 को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कजरी तीज पर शिव-पार्वती के दर्शन और पूजन से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और सौभाग्य की कामना पूरी होने का विश्वास है। इसी वजह से इस दिन देश के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। कुछ मंदिर अपनी प्राचीन परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के कारण कजरी तीज के अवसर पर विशेष रूप से पूजनीय माने जाते हैं।

अगर आप भी कजरी तीज पर मंदिर जाकर पूजा करने की योजना बना रहे हैं, तो इन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानना आपके लिए उपयोगी हो सकता है। यहां दर्शन और पूजा के साथ-साथ त्योहार की आध्यात्मिक अनुभूति भी खास हो सकती है। हालांकि मंदिरों में पूजा की स्थानीय परंपराएं और नियम अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए यात्रा से पहले संबंधित मंदिर की व्यवस्था जरूर जांच लें

विज्ञापन

2 of 6
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी

  • वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल है।
  • सावन और अन्य शिव पर्वों की तरह तीज के अवसर पर भी श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजा को विशेष मान्यता देते हैं।
  • काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और बनारस घूमने के लिए दो दिन का समय पर्याप्त है।
  • कम छुट्टियों और कम पैसों में आसानी से बनारस घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
महाकाल उज्जैन - फोटो : istock

महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन

  • उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के प्रमुख धामों में से एक है।
  • यहां शिव आराधना का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।
  • कजरी तीज पर शिव-पार्वती की पूजा करने वाले श्रद्धालु इस धाम में दर्शन की इच्छा रखते हैं।
  • मध्य प्रदेश में महाकालेश्वर के साथ ही ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भी है।
  • दोनों धामों के दर्शन के लिए जा सकते हैं और तीज पर शिव पूजन कर सकते हैं।

4 of 6
सोमनाथ मंदिर - फोटो : instagram

सोमनाथ मंदिर, गुजरात

  • गुजरात का सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है।
  • समुद्र किनारे स्थित यह मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपनी भव्य वास्तुकला के लिए भी प्रसिद्ध है।
  • तीज से पहले रक्षाबंधन की छुट्टी और वीकेंड मिल रहा है। 
  • तीन से चार दिन की छुट्टी में गुजरात के सोमनाथ मंदिर की यात्रा आसानी से की जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram

बैद्यनाथ धाम, देवघर

  • झारखंड का बाबा बैद्यनाथ धाम भी भगवान शिव के प्रमुख तीर्थों में गिना जाता है।
  • यहां शिव भक्तों की बड़ी संख्या पहुंचती है।
  • बैद्यनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
  • यहां धार्मिक अवसरों पर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भोजेश्वर शिव मंदिर - फोटो : instagram

स्थानीय शिव मंदिर भी हो सकता है शुभ विकल्प

  • कजरी तीज पर किसी विशेष बड़े मंदिर में जाना जरूरी नहीं है।
  • अगर आपके पास छुट्टी या बजट नहीं है तो दूर सफर करने के बजाय अपने शहर के शिव मंदिरों में जाएं।
  • श्रद्धा और स्थानीय परंपरा के अनुसार घर के पास स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन भी किया जा सकता है।



आपके शहर के शिव मंदिर

  • दिल्ली में गौरी शंकर मंदिर, मंगल महादेव बिरला कानन, नीली छतरी मंदिर में जा सकते हैं।
  • लखनऊ में श्री मनकामेश्वर मंदिर और बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करें
  • गोरखपूर में गोला गोरखनाथ, कानपुर में आनंदेश्वर परमट मंदिर जाएं।
  • प्रयागराज में मनकामेश्वर महादेव, सोमेश्वर महादेव मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें