जनवरी कैलेंडर
- फोटो : Adobe
जनवरी में छुट्टियां कब-कब है
स्कूल-कॉलेजों और कई दफ्तरों में एक जनवरी, बुधवार को नववर्ष की छुट्टी है। वहीं 6 जनवरी, सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह जयंती, 13 जनवरी को पोंगल और 14 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश मिल सकता है। 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश रहेगा, यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है।
जनवरी में सफर पर जाने के लिए आपको चार दिन मिल रहे हैं। 11 और 12 जनवरी शनिवार व रविवार की छुट्टी है। 13 जनवरी को अवकाश ले लिया जाए तो 14 को मकर संक्रांति की छुट्टी मिल जाएगी। ऐसे में आप 11 से 14 जनवरी तक सफर कर सकते हैं। लॉन्ग वीकेंड ट्रिप पर जाने के लिए ये बेहतर मौका है।