New Year 2025 Temples to visit in India: भारत में किसी भी काम की शुरुआत से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया जाता है। नया साल एक नई शुरुआत का ही प्रतीक है। नए साल पर नई उम्मीदें, नई ऊर्जा और नए लक्ष्य बनते हैं, जिन्हें पूरा करने की आस के साथ साल की शुरुआत की जाती है। ऐसे में साल की शुरुआत आध्यात्मिक और धार्मिक आस्था के साथ करना बहुत शुभ माना जा सकता है। नए साल का स्वागत भगवान की पूजा के साथ किया जा सकता है।
इसके लिए घर पर पूजा के अलावा आप मंदिर में भगवान के दर्शन करने जा सकते हैं। भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जहां 1 जनवरी को विशेष पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र हैं, बल्कि आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक हैं। आइए जानते हैं देश के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जहां नए साल की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से की जा सकती है।