फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer Girls Trip: दो दिन की जैसलमेर ट्रिप पर है जाना? जानिए कम बजट में कैसे और कहां-कहां घूमें

Mon, 08 Sep 2025 03:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Jaisalmer Girls Trip: सबसे खास बात यह है कि आप इसे कम बजट में भी खूबसूरती से प्लान कर सकती हैं। दिल्ली से लेकर जैसलमेर तक की यात्रा, घूमने की जगहें, खाने-पीने से लेकर रहने और खर्च तक यहां आपको सब कुछ मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 7
जैसलमेर - फोटो : Adobe
Jaisalmer Girls Trip: घूमने तो जाना चाहते हैं लेकिन इस महीने कई शहरों पर मौसम की मार पड़ रही है। कहीं तेज बारिश, आंधी-तूफान आ रहा है तो कभी बादल फट रहे हैं और बाढ़ देखने को मिल रही है। ऐसे में बहुत से पर्यटन स्थल प्रभावित हैं। लेकिन आप सितंबर, अक्तूबर में एक ऐसे स्थान की यात्रा कर सकते हैं, जो इस मौसम में ही घूमने के लिए सबसे उपयुक्त है। आप दो से तीन दिन की छुट्टी में जैसलमेर की बजट ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 

जैसलमेर राजस्थान का वो शहर है जिसे "गोल्डन सिटी यानी स्वर्ण नगरी" कहा जाता है। दोस्तों के साथ यहां की ट्रिप पर जा सकते हैं, खासकर लड़कियों के लिए जैसलमेर खूबसूरत अनुभव कराने योग्य जगह है। सबसे खास बात यह है कि आप इसे कम बजट में भी खूबसूरती से प्लान कर सकती हैं। दिल्ली से लेकर जैसलमेर तक की यात्रा, घूमने की जगहें, खाने-पीने से लेकर रहने और खर्च तक यहां आपको सब कुछ मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 7
जैसलमेर - फोटो : Instagram
जैसलमेर की सैर कब करनी चाहिए?

अक्तूबर से मार्च तक का समय जैसलमेर घूमने के लिए आदर्श है। इस दौरान मौसम ठंडा और आरामदायक रहता है। वहीं गर्मियों खासकर मई-जून में यहां का तापमान 40-50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, इसलिए गर्मियों में जैसलमेर जाने से बचें। इस बार सितंबर में गर्मी कम और बरसात अधिक है। ऐसे में जैसलमेर घूमने के लिए यह भी अच्छा वक्त हो सकता है। हालांकि अधिक मजेदार अनुभव के लिए अक्तूबर के बाद यात्रा का प्लान बनाना बेहतर होगा। 
विज्ञापन

3 of 7
जैसलमेर - फोटो : Instagram
दिल्ली से जैसलमेर कैसे जाएं?

राजधानी दिल्ली से जैसलमेर काफी नजदीक है। अगर आप दिल्ली से सफर की शुरुआत कर रहे हैं तो जैसलमेर तक की सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं। रानीखेत एक्सप्रेस और जैसलमेर एक्सप्रेस सबसे अच्छा विकल्प हैं। ट्रेन में स्लीपर क्लास टिकट 450 से 550 रुपये तक और 3 एसी का 1200 से 1500 रुपये तक मिल सकता है।

वहीं दिल्ली से जैसलमेर के लिए वोल्वो बसें भी चलती हैं,  जिसका किराया 1200 रुपये से लेकर 1800 रुपये के बीच हो सकता है। फ्लाइट से सफर के लिए दिल्ली से जैसलमेर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान है। फ्लाइट का किराया लगभग 4000 रुपये से 6000 रुपये होगा। 

4 of 7
जैसलमेर - फोटो : Instagram
जैसलमेर में कहां-कहां घूमें?

दो दिन की सफर में जैसलमेर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर करें। शुरुआत जैसलमेर किले से करें। यहां की एंट्री फ्री है। हालांकि गाइड 200 से 300 रुपये तक ले सकते हैं। फिर पटवों की हवेली देखने जा सकते हैं। यह स्थान जालीदार खिड़कियों और भव्य वास्तुकला का नमूना है। पटवों की हवेली का प्रवेश शुल्क 50 रुपये है। शाम तक गदीसर झील पर सनसेट का नजारा देखने जा सकते हैं। यहां 20 से 50 रुपये में नौकाविहार का लुत्फ भी उठाया जा सकता है। खरीदारी करनी है तो स्थानीय बाजार की सैर करें, जहां सिल्क के दुपट्टे, राजस्थानी ज्वेलरी और कंथा बैग लेना न भूलें।
विज्ञापन

5 of 7
जैसलमेर - फोटो : Instagram
जैसलमेर में दूसरा दिन

अगले दिन जैसमलेर का रेगिस्तान घूमने जा सकते हैं। सम सैंड ड्यून्स में ऊंट सफारी का लुत्फ उठाएं। इसके लिए 300 से 500 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। 1500 से 2000 रुपये में जीप सफारी का भी आनंद उठाया जा सकता है। इसके अलावा आप डेजर्ट कैंप में लोक संगीत, डांस और राजस्थानी डिनर का मजा ले सकते हैं। यहां प्रति व्यक्ति टेंट के लिए 1200 से 2000 रुपये खर्च करना पड़ सकता है। कुछ रोमांचक करना चाहती हैं तो कुलधारा गाँव की सैर करें। यह भूतिया और रहस्यमयी कहानियों वाला गांव है, जहां का टिकट 20 रुपये है।
विज्ञापन

6 of 7
जैसलमेर - फोटो : instagram
जैसलमेर में कहां रुकें?

बजट में जैसलमेर की सैर करने के लिए हाॅस्टल या गेस्ट  हाउस में ठहर सकते हैं। इसका किराया 400 से 700 रुपये प्रति रात हो सकता है। शान और शौकत को महसूस करना चाहते हैं तो हेरिटेज हवेलियों में ठहरने के लिए जा सकते हैं। आपको 1500 से 2500 रुपये प्रति रात के खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं रेगिस्तान कैंप स्टे का एक रात का पैकेज 1800 से 2500 रुपये में बुक हो सकता है, जिसमें डिनर और सांस्कृतिक प्रोग्राम का आनंद उठाने का मौका मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जैसलमेर - फोटो : instagram
जैसलमेर का कुल खर्च

दो दिन की जैसलमेर गर्ल्स ट्रिप लगभग 5000 से 7000 रुपये में पूरी की जा सकती है। दिल्ली से यात्रा कर रहे हैं तो आने-जाने का रेल कियारा लगभग 1000 से 3000 रुपये के मध्य होगा। यहां रहने का खर्च 1200 रुपये से 2000 रुपये और खाने-पीने में 800 से 1200 रुपये खर्च हो सकते हैं। घूमने और सफारी में 1000 से 2500 रुपये का खर्च आ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें