Jagannath Rath Yatra
- फोटो : adobe stock
जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 में कब है?
पंचांग के मुताबिक, प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से पुरी रथ यात्रा की शुरुआत होती है। इस वर्ष जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून 2025 को शुरू होगी। हालांकि यात्रा से पहले कई शुभ कार्यक्रम होते हैं जिनकी शुरुआत की जा चुकी है। रथ निर्माण से लेकर स्नान पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को 108 कलशों से स्नान कराया जाता है। इसके बाद 26 जून को गुंडीचा मंदिर सफाई की जाएगी। गुंडीचा मंदिर भगवान की मौसी का घर है, रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ मौसी के घर जाते हैं। इसके बाद अगले दिन यानी 27 जून को रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस दिन भगवान तीन भव्य रथों में सवार होकर श्रीमंदिर से गुंडीचा मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। रथ यात्रा का नौ दिन तक चलेगी और 5 जुलाई 2025 को रथ यात्रा की वापसी होगी, जब पुन: भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ श्रीमंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे।