फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagannath Rath Yatra 2024: आप भी होना चाहते हैं जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल तो जानें कैसे पहुंचे पुरी

Sat, 29 Jun 2024 11:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस वर्ष जगन्नाथ यात्रा 2024 कब शुरू हो रही है, रथयात्रा में कौन शामिल हो सकता है और कैसे पुरी के जगन्नाथ मंदिर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : amar ujala
Jagannath Rath Yatra 2024: उड़ीसा में स्थित पुरी का जगन्नाथ मंदिर चार पवित्र धामों में से एक है। हिंदू धर्म के मुताबिक, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा हर साल आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकलती है। जगन्नाथ यात्रा कुल 10 दिनों की होती है, जिसके 11वें दिन जगन्नाथ जी की वापसी के साथ यात्रा का समापन होता है। जगन्नाथ मंदिर में श्री हरि विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण के साथ उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा भी विराजमान है, जो यात्रा में उनके साथ होते हैं।

अगर आप भी उड़ीसा के जगन्नाथ मंदिर की यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो इस यात्रा से जुड़ी सारी जानकारी इस लेख में मिल जाएगी। इस वर्ष जगन्नाथ यात्रा 2024 कब शुरू हो रही है, रथयात्रा में कौन शामिल हो सकता है और कैसे पुरी के जगन्नाथ मंदिर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : Amar Ujala
जगन्नाथ रथ यात्रा की तारीख  

इस वर्ष जगन्नाथ रथ यात्रा 7 जुलाई से शुरू होगी, जोकि 16 जुलाई 2024 तक जारी रहेगी। 10 दिन की इस अवधि में भगवान गर्भगृह से निकलकर खुद घूमने निकलते हैं और इस दौरान अपनी मौसी के घर जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रेलवे - फोटो : Istock
कैसे पहुंचे जगन्नाथ पुरी

दिल्ली से जगन्नाथ पुरी तक रेल मार्ग या फ्लाइट के जरिए पहुंच सकते हैं। दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए कई ट्रेनें उपलब्ध हैं, वहीं आगे का रास्ता बस या ट्रेन से तय किया जा सकता है। इसके अलावा दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए कई उड़ानें भी हैं। एयरपोर्ट से बस, ट्रेन या कैब बुक करके जगन्नाथ पुरी तक पहुंच सकते हैं।

4 of 5
ऑनलाइन बुकिंग करा लें - फोटो : istock
पहले से बुकिंग

जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो ट्रेन या फ्लाइट का टिकट पहले से बुक करा लें। इसके अलावा मंदिर के आसपास होटल, धर्मशाला की बुकिंग भी पहले से ही करा लें, क्योंकि दुनियाभर से भक्त इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए आते हैं।ऐसे में आपको ठहरने के लिए दिक्कत हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैकिंग, ट्रैवल - फोटो : istock
साथ क्या ले जाएं

रथ यात्रा के लिए अगर परिवार के बड़े-बुजुर्ग और बच्चे साथ जा रहे हैं, जो उनकी जरूरत के मुताबिक सारा सामान पैक कर लें। बुजुर्गों की दवा, मौसम के अनुरूप कपड़े और अन्य जरूरी सामान ले जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें