तीसरे दिन कन्याकुमारी से रामेश्वरम के लिए निकलेंगे। रास्ते में तिरुचेंदुर घूमेंगे। पूरी रात रामेश्वरम के होटल में ठहरेंगे। चौथे दिन रामेश्वरम में सुबह-सुबह मंदिर की सैर फिर नाशते के बाद चेकआउट। दोपहर तक कोडाइकनाल के लिए रवानगी। पांचवे दिन नाश्ते के बाद कोडाइकनाल में लोकल साइट सीइंग और रातभर कोडाइकनाल में रुकेंगे। छठवें दिन कोडाइकनाल से मदुरै के लिए निकलेंगे। यहां मीनाक्षी मंदिर में दर्शन के बाद सात बजे मदुरै एयरपोर्ट से रवानगी।