फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: सस्ते में हरिद्वार, मसूरी और ऋषिकेश घुमाएगा आईआरसीटीसी, जानें कितना आएगा खर्च

Wed, 15 Mar 2023 04:59 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मसूरी - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी अक्सर ही घूमने के लिए शानदार और सस्ते टूर पैकेज लेकर आता है। आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में कम दिनों में कई जगहों को घुमाया जाता है। इस दौरान आवागमन के साधन के साथ ही स्थानीय परिवहन, ठहरने के लिए कमरे और खाने पीने की सुविधा मिलती है। यह पूरी सुविधा यात्रियों को बजट में उपलब्ध कराने के साथ ही आईआरसीटीसी सुरक्षा भी देता है। इस बार आईआरसीटीसी उत्तराखंड की सैर कराने के लिए टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी की सैर कर पाएंगे। उत्तराखंड की इन खूबसूरत और लोकप्रिय जगहों को घूमने के लिए यात्री आईआरसीटीसी के टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का खर्च, सफर की तारीख, घूमने के लिए पर्यटन स्थल और टूर पैकेज की सुविधा के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 6
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
आईआरसीटीसी के उत्तराखंड टूर पैकेज की डिटेल

रेलवे के इस टूर पैकेज का नाम हेवनली उत्तराखंड है। इस टूर पैकेज में उत्तराखंड की प्रसिद्ध जगहों की सैर कराई जाएगी। इस टूर पैकेज में यात्रियों को फ्लाइट से सफर का मौका मिलेगा। जिसमें कई खूबसूरत जगहों को घुमाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
मसूरी - फोटो : अमर उजाला
कब घूम सकते हैं उत्तराखंड?

आईआरसीटीसी का टूर पैकेज पांच रात और छह दिनों का है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। इस टूर पैकेज का लुत्फ जून 2023 कर उठा सकते हैं।

4 of 6
मसूरी - फोटो : Istock
टूर पैकेज में घुम सकते हैं ये जगहें
 
टूर पैकेज के अंतर्गत पहले दिन हरिद्वार के रोपवे के जरिए मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर घूम सकते हैं। अगले दिन ऋषिकेश में राम झूला, लक्ष्मण झूला, स्वर्ग आश्रम और त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती देख सकेंगे। रात में हरिद्वार में ठहरेंगे और तीसरे दिन देहरादून के लिए रवाना होंगे, जहां एफआरआई, टपकेश्वर मंदिर, हिरण पार्क, शिव मंदिर और पलटन बाजार घूमने को मिलेगा। चौथे दिन मसूरी में केंपटी फॉल, गन हिल, के देव भूमि वैक्स म्यूजियम घूमने के बाद देहरादून से दिल्ली के लिए रवानगी हो जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
टूर पैकेज की सुविधा - फोटो : istock
टूर पैकेज में सुविधा

इस टूर पैकेज में यात्रियों को ठहरने के लिए होटल और खाने की सुविधा मिलेगी। उत्तराखंड घूमने के लिए बस की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : IRCTC
टूर पैकेज का किराया

पांच दिन के इस टूर पैकेज को बुक करने के लिए सिंगल यात्री को 63,435 रुपये किराया देना होगा। अगर दो यात्री हैं तो प्रति व्यक्ति 39, 890 रुपये शुल्क है। तीन व्यक्तियों के लिए उत्तराखंड टूर पैकेज का किराया प्रति व्यक्ति 34,100 रुपये है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां से आप टिकट भी बुक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें