फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC लाया है दुबई घूमने का सबसे सस्ता पैकेज, 5 दिन के लिए देने होंगे बस इतने रुपये

Sun, 24 Nov 2019 12:48 PM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
घूमने फिरने के शौकीन भारतीयों के लिए संयुक्त अरब अमीरात यानी कि यूएई की विदेश यात्रा करना रोमांचक रहा है। विश्व की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार बुर्ज खलीफा से लेकर क्रूज की सवारी करने का रोमांच ही अलग होता है। कई बार हम यहां घूमने का शौक तो रखते हैं, लेकिन होने वाले खर्च को लेकर चिंतित रहते हैं। लेकिन यकीन मानिए, दुबई घूमना बहुत ज्यादा महंगा नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 8
dubai - फोटो : dubai
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) यूएई की यात्रा के लिए एक खास पैकेज लेकर आया है। इसके तहत 55 से 65 हजार रुपए में आप दुबई और अबुधाबी का टूर कर सकते हैं। 

आगे की स्लाइड में हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह टूर पैकेज कितने दिनों का होगा, इस टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल है और आईआरसीटीसी के इस पैकेज का लाभ आप कब उठा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
आईआरसीटीसी के अनुसार दुबई और अबु धाबी का यह टूर पैकेज पांच दिन और चार रातों का होगा। इसमें पर्यटकों को बुर्ज खलीफा विजिट कराया जाएगा। इसके साथ ही लोग क्रूज राइड का भी मजा ले पाएंगे। पर्यटकों को मिराकेल गार्डन भी घुमाया जाएगा।

4 of 8
Burj Khalifa
टूर पैकेज की एक और खास बात यह कि लोग बेली डांस का लुत्फ लेते हुए गाला डिनर का आनंद ले सकेंगे। वहीं, पर्यटकों को समुद्र की सैर कराते हुए विश्व भर में प्रसिद्ध मस्जिद समेत कई साइट दिखाए जाएंगे। खरीदारी(शॉपिंग) के शौकीनों के लिए तो दुबई शानदार जगह मानी जाती है। ऐसे में आपका बजट न बिगड़े, यह देखते हुए आप जम कर खरीदारी कर सकते हैं।  
विज्ञापन

5 of 8
स्पाइस जेट - फोटो : social media
16 फरवरी को रवाना, 21 फरवरी को वापसी

इस टूर के लिए आपको जयपुर पहुंचना होगा, जहां से फ्लाइट सेवा शुरू होगी। इस टूर पैकेज के तहत अगले साल 16 फरवरी को स्पाइस जेट एयरलाइंस की प्लेन जयपुर से दुबई के लिए रवाना होगी। वहां से अबु धाबी ले जाया जाएगा और फिर वापस दुबई होते हुए प्लेन 21 फरवरी को जयपुर लौटेगी। 
 
विज्ञापन

6 of 8
dubai ice world
कितना पड़ेगा खर्च 
इस पैकेज के लिए आप अकेले यात्रा करना चाहते हैं थोड़ा महंगा होगा, जबकि ज्यादा व्यक्तियों के लिए खर्च प्रति व्यक्ति कम होता चला जाएगा।
  • एक व्यक्ति के लिए खर्च— 65,910 रुपये प्रति व्यक्ति
  • दो व्यक्ति के लिए खर्च— 57,020 रुपये प्रति व्यक्ति
  • तीन व्यक्ति के लिए खर्च— 56,755 रुपये प्रति व्यक्ति
विज्ञापन

7 of 8
स्पाइसजेट
यदि आप पूरे परिवार के साथ जाना चाह रहे हैं और आपको लग रहा है कि छोटे बच्चों के लिए रियायत मिल जाएगी तो ऐसा नहीं है। राहत तो मिलेगी, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं।

दो से 11 साल के बच्चों के लिए 
  • बेड के साथ— 56,320 रुपये
  • बिना बेड के— 51,390 रुपये
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दुबई जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
  • भद्दे या गैरवाजिब इशारे या गलत व्यवहार न करें।
  • पब्लिक प्लेस पर चुंबन की इजाजत नहीं है। 
  • सोशल मीडिया पर अपमानजनक भाषा या पोस्ट न करें। 
  • सड़कों पर या सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने की मनाही है। 
  • बिना इजाजत किसी महिला की तस्वीर न खींचें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें