फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र इतने रुपये में IRCTC दे रहा है अमेरिका घूमने का सुनहरा मौका, बुक कराइए पैकेज

Wed, 27 Feb 2019 01:35 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
irctc
आईआरसीटीसी एक नया ऑफर लेकर आया है, जिसमें आपको यूएसए घूमने का मौका मिलेगा। इस पैकेज के तहत टूर के दौरान यूएसए के कई अलग-अलग जगहों पर ठहरने का मौका मिलेगा। इस पैकेज को 'यूएसए पैनोरमा' नाम दिया गया है। इस पैकेज के तहत आप 12 रात और 13 दिन तक यूएसए में रहेंगे। आइए जानते हैं इस पैकेज में और क्या खास है।
विज्ञापन

2 of 5
irctc
आईआरसीटीसी आपको जो टूर पैकेज उपल्बध करा रहा है, उसमें 12 रातें और 13 दिन शामिल हैं। इस टूर की शुरुआत मुंबई से होगी और यह यात्रा फ्लाइट से की जाएगी। इस पैकेज के तहत आपको वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन-नीग्रा, सैन फ्रांसिस्को, लासवेगास, लॉस एंजेलिस घूमने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
irctc
यह टूर 15 मई से शुरू होगा। यहां से पहली फ्लाइट सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर उड़ाने भरेगी। इस टूर के लिए अलग-अलग ग्रुप बनाए जाएंगे और सभी ग्रुप में 16 लोगों को शामिल किया जाएगा। 

4 of 5
irctc
अगर आप यूएसए घूमने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन टूर पैकेज है। यहां आपको अमेरिका की बहुलतावादी संस्कृति देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
irctc
अगर इस टूर पर आप जाने का विचार बना रहे हैं तो आपको इस पैकेज के लिए 3 लाख 69 हजार 390 रुपये देने होंगे। वहीं दो लोगों के लिए टूर का चार्ज 2 लाख 97 हजार 990 होगा। इस टूर पर दो से 11 साल के बच्चे के लिए अलग से बेड लेने पर 2 लाख 74 हजार 390 रुपये चुकाने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें