फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मामले में बांग्लादेश से भी पीछे भारत, जानें क्या है पाकिस्तान की रैंकिंग

Wed, 27 Feb 2019 10:38 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
disease
दुनियाभर के 169 देशों का स्वास्थ्य संबंधी मूल्यांकन किया गया है, जिसमें कई चौंकाने वाले आकड़े सामने आए हैं। दुनिया के सबसे स्वस्थ देशों की लिस्ट में पहले नंबर पर स्पेन है जबकि दूसरे नंबर पर इटली है। वहीं दक्षिण एशियाई देशों में भारत की रैंकिंग पिछले साल की तुलना में एक स्थान घट गई है। साल 2017 में भारत 119वें नंबर पर था और साल 2018 में भारत 120वें नंबर पर आ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
disease
ब्लूमबर्ग हेल्दिएस्ट कंट्री इंडेक्स के 2019 एडिशन के तहत दुनिया के 169 देशों को शामिल किया गया था। इसमें कई कारणों को ध्यान में रखते हुए देशों की रैंकिंग की गई जिसमें देशवासियों की ओवरऑल सेहत के अलावा संक्रामक और गैर संक्रामक रोगों से होने वाली मौतें और अनुमानित जीवन काल जैसी बातों को शामिल किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
disease
इस आंकड़े के मुताबिक भारत का रैंकिंग श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे है। इस लिस्ट में श्रीलंका 66वें नंबर पर, बांग्लादेश 91वें नंबर पर और नेपाल 110वें नंबर पर है। वहीं भारत के पड़ोसी देश चीन की रैंकिंग भी भारत से काफी बेहतर है। पिछले साल की तुलना में चीन की स्थिति में सुधार हुआ है। साल 2017 में चीन 55वें नंबर पर था जबकि साल 2018 में चीन 52वें नंबर पर पहुंच गया। 

4 of 5
disease
अमेरिका उन देशों में शामिल है जो अपने नागरिकों की प्रति व्यक्ति सेहत पर दुनिया में सबसे ज्यादा 11 हजार डॉलर खर्च करता है। इसके बाद भी अमेरिका की रैंकिंग 35 है। बता दें कि अमेरिका में पिछले तीन साल से लगातार वहां के लोगों का अनुमानित जीवन काल घटता जा रहा है। जबकि इंग्लैंड प्रति व्यक्ति सेहत पर चार हजार डॉलर है। इंग्लैंड की रैंकिंग साल 2017 में 23 थी जबकि साल 2018 में 19वीं रैंकिंग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disease
भारत हेल्थकेयर पर प्रति व्यक्ति खर्च 240 डॉलर करता है जबकि इटली और स्पेन में प्रति व्यक्ति खर्च 3500 डॉलर करता है। दुनिया के 30 सबसे अस्वस्थ देशों में 27 अफ्रीकी देश हैं और उनके अलावा हैती, अफगानिस्तान और यमन शामिल है। जिन देशों ने इस लिस्ट में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया वे वैसे देश हैं जहां लोगों के हेल्थकेयर पर 70 प्रतिशत से ज्यादा खर्च वहां की सरकारें करती हैं। इनमें आइसलैंड, जापान, स्विटजरलैंड, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, सिंगपुर और नॉर्वे जैसे देश शामिल हैं जो टॉप 10 की लिस्ट में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें