फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Ticket: आप बिना टिकट के भी कर सकते हैं ट्रेन की यात्रा, जानिए रेलवे के इस खास नियम के बारे में

Sat, 04 Dec 2021 09:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
भारत में हर रोज लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। ट्रेन की यात्रा अमीर से लेकर गरीब हर तबके के लोगों के लिए काफी ज्यादा आसान और सुविधाजनक होती है। बात जब भी लंबे सफर की होती है, तो लोग ट्रेन की यात्रा को ही चुनते हैं। इसका एक कारण ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं भी हैं। ट्रेन में आपको कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। मगर कई बार ट्रेन से यात्रा करने के लिए कुछ लोगों को काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं क्योंकि उनके पास रिजर्वेशन टिकट नहीं होती है। ऐसे में हम आपको टिकट से जुड़ी एक एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके काफी काम आ सकती है। अब अगर आपके पास ट्रेन की रिजर्वेशन टिकट नहीं है, तब भी आप बहुत आराम से बिना टिकट रेलवे की यात्रा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भारतीय रेलवे की इस खास और काफी जरुरी नियम के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं यात्रा
  • पहले इमरजेंसी में यात्रा करनी होती थी, तो आपके पास केवल तत्काल टिकट का ही ऑप्शन था। जिसके जरिए आप अपना रेलवे का टिकट बुक करवाते थे। मगर कई बार भीड़ के चक्कर में इस में भी लोगों को टिकट नहीं मिल पाती थी। मगर आप सिर्फ स्टेशन पर मिलने वाले प्लेटफॉर्म टिकट से ही यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
  • अगर आपके पास रिजर्वेशन टिकट नहीं है, तो आप सिर्फ प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ जाइए। इसके बाद आपको टीटी से मिलना होगा, जो आपको उस प्लेटफॉर्म टिकट के बदले में आपके डेस्टिनेशन तक की आपको टिकट दे देगा। आप इससे सफर कर सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : IRCTC Official website
सीट खाली नहीं  होने पर क्या करें?
  • कई बार ट्रेन में सीट खाली नहीं होती है। ऐसे में भी आप यात्रा कर सकते हैं। अगर आप टीटी के पास जाते हैं, तो वो आपको रिजर्वेशन सीट की अनुपस्थिति में भी यात्रा करने देगा। नियम के मुताबिक, टीटी आपको यात्रा करने से रोक नहीं सकता। बशर्ते आपको 250 रुपये की पेनल्टी के साथ पूरा किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
क्या है प्लेटफॉर्म टिकट?
  • प्लेटफॉर्म टिकट खास तौर पर उन लोगों के लिए होता है, जो अपने परिजन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए जाते हैं। ऐसे में उन्हें रेलवे द्वारा निर्धारित इस टिकट को लेना अनिवार्य होता है। अन्यथा उनको जुर्माना देना पड़ता है। मगर रेलवे के इस नियम के बाद अब ये प्लेटफॉर्म टिकट आपको यात्रा करने में भी सक्षम बनाता है। प्लेटफॉर्म टिकट आपको स्टेशन से ही महज 10 रुपये में मिल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें