भारतीय रेलवे को इंडिया की लाइफ लाइन कहा जाता है। किसी अन्य साधनों की बजाए सफर करने के लिए इंडियन रेलवे ज्यादा सुगम और सुरक्षित विकल्प है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते रोजाना लाखों लोग इस माध्यम के जरिए यात्रा करते हैं। हालांकि रेलवे में भारी भीड़ होने के कारण यात्रियों को उनकी मनचाही तारीख के दिन सफर करने के लिए रिजर्वेशन नहीं मिल पाता है। ऐसे में भारतीय रेलवे यात्रियों को यात्रा से एक दिन पहले तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा देती है। हालांकि तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना काफी मुश्किल भरा काम होता है। कई बार टिकट को बुक करने के दौरान रिजर्वेशन फुल हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप आसानी से तत्काल ट्रेन टिकट को बुक कर सकते हैं। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में -