फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC का रामायण यात्रा पैकेज, मात्र 16 हजार में करें देश के 14 धार्मिक स्थलों की सैर

Fri, 13 Dec 2019 03:02 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ramayana express
धार्मिक स्थलों की यात्राएं करना अपने आप में अनूठा होता है और हमें सुकून और शांति देता है। आईआरसीटीसी समय समय पर ऐसी यात्राएं कराता रहता है। भारत दर्शन के तहत आईआरसीटीसी एक बार फिर लेकर आया है- रामायण यात्रा पैकेज। यह टूर पैकेज बहुत ही सस्ता है और सुविधाजनक भी है। आइए, जानते हैं क्या कुछ खास है इस पैकेज में:
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
आईआरसीटीसी का यह पैकेज 14 दिन और 13 रातों का है, जिसके लिए महज 15 हजार 990 रुपये देने होंगे। इस यात्रा में भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या से लेकर सीता की जन्मस्थली जनकपुर(नेपाल) तक की यात्रा कराई जाएगी। यात्रा के दौरान लोग 12 तीर्थस्थलों पर जा सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
जनकपुर मंदिर
इन जगहों पर घुमाएगी ये ट्रेन
  • हंपी
  • नासिक
  • चित्रकूट धाम
  • वाराणसी
  • बक्सर
  • रघुनाथपुर
  • सीतामढ़ी
  • जनकपुरी (नेपाल)
  • अयोध्या
  • नंदीग्राम
  • इलाहाबाद
  • श्रृंगवेरपुर

4 of 6
ट्रेन की तस्वीर (फाइल फोटो)
आईआरसीटीसी की इस यात्रा के लिए लोग चेन्नई और मदुरई के अलावा दिंदिगुल, करुर, ईरोड, सलेम, जोलार्पेट्टई, काटपाडी, नेल्लोर, विजयवाड़ा आदि स्टेशनों से ट्रेन पर सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
Train (File Photo) - फोटो : अमर उजाला
कब से कब तक की होगी यात्रा
यह यात्रा अगले साल पांच मार्च को शुरू होगी और 18 मार्च को खत्म होगी। पांच मार्च को ट्रेन मदुरई से खुलेगी और फिर तमाम बोर्डिंग स्टेशनों से यात्रियों को लेते हुए रवाना होगी। वापसी में 18 मार्च को यह अन्य स्टेशनों पर भी यात्रियों को उतारते हुए मदुरई पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ramayana - फोटो : अमर उजाला
स्लीपर क्लास से यात्रा, होटल व खाने का खर्च शामिल
इस यात्रा के लिए लोगों को प्रति व्यक्ति 15,990 रुपये देने होंगे। इसमें स्लीपर क्लास से यात्रा, होटल में ठहरने, तीनों टाइम के खाने का खर्च शामिल है। वहीं, किसी पर्यटन स्थल में लगने वाला प्रवेश शुल्क यात्रियों को खर्च करना होगा। आईआरसीटीसी टूरिज्म की वेबसाइट पर आॅनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें