फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन की पहली बर्फबारी के बाद इन जगहों पर जन्नत सा नजारा, बिना देर किए घूम आएं

Fri, 13 Dec 2019 10:51 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बर्फबारी (File Photo) - फोटो : अमर उजाला
सर्दियों में पहाड़ों और हसीन वादियों के बीच घूमने का अलग ही मजा होता है। रोमांच तब और भी बढ़ जाता है, जब पहाड़ों पर बर्फबारी हुई हो। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों की बर्फीली हसीन वादियां पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। पर्यटकों के लिए अच्छी बात ये है कि कई जगहों पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। तो आप भी घूम आएं, क्योंकि इससे अच्छा समय और क्या ही होगा!
 
विज्ञापन

2 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद जन्नत सा नजारा हो गया है। पहाड़ों पर बर्फ की खूबसूरत चादर चढ़ी हुई है। पर्यटकों के लिए बर्फ से ढके पहाड़ों पर घूमना और ज्यादा रोमांचक होने वाला है। बड़ी संख्या में पर्यटक इन जगहों की ओर रुख कर चुके हैं। आइए, जानते हैं यहां घूमने के लिए क्या कुछ विशेष होगा?
विज्ञापन

3 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मनाली में जन्नत सा नजारा
हिमाचल प्रदेश में घूमने को यूं तो कई पर्यटन स्थल हैं, लेकिन कुल्लू घाटी के प्रमुख पर्यटक स्थल मनाली में आकर हर कोई अपने आपको 'स्वर्ग' में पाता है। पहाड़ों और देवदार के पेड़ प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को काफी लुभाते हैं। मनाली को रंग-बिरंगे फूलों की घाटी भी कहा जाता है। दिसंबर में यहां कम भीड़-भाड़ होती है। हालांकि भारी बर्फबारी और बारिश हो जाए तो यहां जाना बहुत मुफीद नहीं होता है। यहां जाने से पहले आप मौसम की जानकारी हासिल कर लें।

4 of 5
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद और खूबसूरत हुआ शिमला
देश के खूबसूरत हिल स्टेशनों में शिमला का नाम आता है। समुद्रतल से करीब 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस जगह को ‘हिल स्टेशनों की रानी’ भी कहा जाता है। यदि आप स्नो फॉल का मजा लेना चाहते हैं और बर्फ से ढकी वादियों का दीदार करना चाहते हैं तो शिमला जाना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। सर्दियों में यहां आना आपके लिए एक यादगार अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ice sketing shimla
शिमला में घूमने को कई सारी शानदार जगहें हैं। शिमला खूबसूरत और ऐतिहासिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध है, जो ब्रिटिश वास्तु-कला शैली का प्रतिनिधित्व करती हैं। रोथनी कैसल, मैनोर्विल हवेली, वाइसरीगल लॉज, गेयटी जैसी जगहों पर घूमना आकर्षक होता है। सर्दियों के दौरान खासकर दिसंबर और जनवरी में जब जमीन बर्फ से ढंक जाती है तो यहां स्केटिंग का जमकर आनंद उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें