विदेश घूमने का सपना तो सब देखते हैं लेकिन सांसारिक जीवन के काम से बाहर निकलकर कुछ अपना वक्त बिता पाने की फुर्सत कम ही मिलती है। एक आम इंसान के लिए सबसे अहम बात होती है 'बजट'। परिवार और निजी खर्च के बीच कुछ और सोचना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिजम कॉर्पोरेशन) आपकी इस समस्या को समझता है। अक्सर एक नए और दिलचस्प पैकेज के साथ बजट में खूबसूरत जगह यात्रा कराने वाले आईआरसीटीसी इस बार चाइना घुमाने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
इस पैकेज का नाम WONDERS of CHINA Ex-Guwahati है। सात रात और आठ दिन के इस पैकेज की यात्रा के दौरान आपके लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा है।
विज्ञापन
3 of 4
चीन जाने वाले लोग 12 अक्टूबर को गुवाहाटी से उड़ान भरेंगे और कलकत्ता और हांगकांग होते हुए 13 अक्टूबर को शंघाई पहुंचेगे। वापसी में 19 अक्टूबर को बीजिंग से उड़ान भरेंगे और हांगकांग और कलकत्ता होते हुए 20 अक्टूबर को गुवाहाटी पहुंचेगे। इस ट्रिप में आपको तीन रात बीजिंग और तीन रात शंघाई में रुकने का मौका मिलेगा।
अगर आप इस पैकेज के तहत अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 1,16,000 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, दो लोगों के लिए 1,00,520 और ट्रिपल शेयरिंग में 1,00,520 रुपये का पैकेज है।अगर आपके साथ बच्चा है या आप बेड सुविधा लेते हैं तो 90,200 ये और बिना बेड के 81,100 रुपये देने होंगे।