फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरी और गया समेत इन तीन जगहों की धार्मिक यात्रा का बेहतरीन मौका, पैकेज है बेहद सस्ता

Fri, 20 Sep 2019 10:50 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
आस्था की संगम नगरी कहे जाने वाले देश भारत में अनेक मंदिर, तीर्थ स्थल और धाम हैं जिनसे लोगों की अटूट आस्था जुड़ी हुई है। भारत में लोग बेशक घूमने जाते हैं, साथ ही धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए भी जाते हैं। हालांकि इन तीर्थ यात्राओं का समय भी निर्धारित होता है। अगर आप इस बार धार्मिक यात्रा पर निकलने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल भी देर न करें क्योंकि हम आपको आईआरसीटीसी के बेहतरीन टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
(इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम आस्था तीर्थ यात्रा है। जिसमें पुरी, कोलकाता, गया, वाराणसी और प्रयाग की यात्रा शामिल है। 4 नवंबर को इस टूर की शुरुआत मुदरै से होगी। इस धार्मिक यात्रा के लिए आपको 9,450 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
नौ रात और 10 दिन के इस पैकेज में आपको स्लीपर ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी। पैकेज में धर्मशाला या हॉल में ठहरना होगा। सुबह के समय चाय या कॉफी तीन वक्त का खाना और दिन में 1 लीटर पीने का पानी दिया जाएगा। 
विज्ञापन

4 of 4
अगर आप इस धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से कर सकते हैं। इसके अलावा आप आईआरसीटीसी के यात्री सुविधा केंद्र और क्षेत्रीय कार्यालय से भी बुकिंग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें