फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका जाने का सुनहरा मौका कहीं फिसल ना जाए हाथ से, इस टूर पैकेज से अपना सपना करें पूरा

Wed, 19 Jun 2019 04:07 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
हर व्यक्ति को दुनिया के किसी और देश का नाम मालूम हो न हो लेकिन अमेरिका का नाम बच्चा-बच्चा जनता है। यहां घूमने की ख्वाहिश भी सब करते हैं। ऐसे में हम आपको अगर ये बताएं कि अमेरिका घूमने का सपना भी पूरा हो सकता है तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा। जी हां, आईआरसीटीसी एक बार फिर अपने बेस्ट टूर प्लान के साथ आपको विदेश घूमने का बेहतरीन मौका दे रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम यूएस पैनोरमा एक्स अहमदाबाद है। इसके लिए फ्लाइट अहमदाबाद से रवाना होगी। ट्रिपल शेयरिंग में 12 रातों और 13 दिनों के इस टूर पैकेज का दाम 2 लाख 90 हजार रुपये है। इस पैकेज में न्यू यॉर्क, वॉशिंगटन, नियाग्रा (बफैलो), सैन फ्रैंसिस्को, लास वेगास और लॉस ऐंजिलस जैसे डेस्टिनेशंस शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
ये टूर 14 सितंबर 2019 से शुरू होगा। इसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल होगा। पहले दिन फ्लाइट अहमदाबाद से सुबह 3:50 पर रवाना होगी जो कि शाम 3 बजे जॉन एफ केनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी। ट्रिप के दौरान आप न्यू यॉर्क में टूरिस्ट द स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 9/11 मेमोरियल, वॉल स्ट्रीट, ब्रुकलिन ब्रिज, मैनहैटन ब्रिज, सेंट्रल पार्क, यूनाइटेड नेशन्स ग्लोबल हेडक्वार्टर्स और ट्रंप टावर घूम सकेंगे। 
 

4 of 6
अगले दिन वॉशिंगटन डीसी जाएंगे और यूएस कैपिटल हिल, वाइट हाउस के फोटो शॉप, कोरियन और लिंकन मेमोरियल्स और डब्ल्यूडब्ल्यूआईआई मेमोरियल और स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ नैचरल हिस्ट्री पहुंचेंगे। नियाग्रा में यात्री हर्शी चॉकलेट वर्ल्ड और कॉर्निंग म्यूजियम ऑफ ग्लास जाएंगे। टूर के छठे दिन आप मेड ऑफ द मिस्ट बोट टूर की सैर करेंगे। सैन फ्रैंसिस्को में यात्री गोल्डन गेट क्रूज, सी द सिविक सेंटर, यूनियन स्क्वॉयर, गोल्डन गेट पार्क और ट्विन पीक्स जैसी जगहों पर जाएंगे। टूर के आठवें दिन टूरिस्ट लास वेगास के मशहूर थीम्ड होटल्स जाएंगे। लॉस ऐंजिलस में यात्री सैंटा मोनिका बीच और यूनिवर्सल स्टूडियो देखेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
इस पैकेज में कतर एयरलाइंस से इकॉनमी क्लास में वापसी, बफैलो से सैन फ्रैंसिस्को और सैन फ्रैंसिस्को से लास वेगास की इंटरनल फ्लाइट्स, रिटर्न एयरपोर्ट ट्रांसफर्स, 12 रात रुकने और ट्रैवल प्रोग्राम के मुताबिक साइटसीइंग भी शामिल है।  पैकेज में लॉन्ड्री के खर्चे, शराब, मिनरल वॉटर, फूड जैसी चीजें शामिल नहीं हैं। इनका खर्च आपको खुद उठाना होगा। आपको पासपोर्ट साइज के दो फोटो, पासपोर्ट की कॉपी और पैन कार्ड की कॉपी बुकिंग के तीन दिनों के अंदर आईआरसीटीसी को देनी होगी। फ्लाइट में खाने और पीने की चीजें का भुगतान भी आपको करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टिकट रद्द करने की पॉलिसी
-यात्रा की तारीख से 30 दिन पहले रद्द करते हैं तो पैकेज कॉस्ट का 20 फीसदी कटेगा। 
-यात्रा की तारीख से 21 से 30 दिन के बीच में रद्द करते हैं तो पैकेज कॉस्ट का 30 फीसदी कटेगा। 
-यात्रा की तारीख से 15 से 20 दिनों के अंदर रद्द करने पर पैकेज कॉस्ट का 60 फीसदी कटेगा। 
-यात्रा की तारीख से 8 से 14 दिनों के अंदर रद्द करते हैं तो पैकेज कॉस्ट का 90 फीसदी कटेगा। 
-यात्रा की तारीख से 8 दिनों से कम समय में रद्द करते हैं तो कोई पैसा वापस नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें