रेल में रोजाना हजारों यात्री अलग अलग जगहों के लिए यात्रा करते हैं। देश में रेलवे परिवहन का एक बहुत बड़ा माध्यम है। अक्सर यात्री जब ट्रेन पकड़ने जाते हैं तो किसी भी कारणवश वो स्टेशन पहुंचने में लेट हो जाते हैं और उनसे ट्रेन छूट जाती है। इससे यात्री को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ आपका परिवार भी यात्रा कर रहा है और ऐसा कुछ हो जाता है तो मुश्किल और बढ़ जाती है। ट्रेन छूट जाने के कारण यात्री को अपना बोर्डिंग स्टेशन भी चेंज करवाना पड़ता है और कभी कभी इसके लिए जुर्माना भी भरना होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस तरह की असुविधा के लिए एक समाधान खोज निकला है। अगर किसी यात्री के साथ ऐसा होता है तो चिंता की कोई बात नहीं है अब आपकी ट्रेन नहीं छूटेगी। अब आप अपना बोर्डिंग स्टेशन बड़ी आसानी के साथ बदल सकते हैं। आइए जानते है की कैसे यात्री अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं