फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irctc Tour Package: आईआरसीटीसी की सुविधाओं के साथ घूमें नेपाल, मिल रहा किफायती पैकेज

Mon, 09 May 2022 03:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पशुपतिनाथ मंदिर - फोटो : नेपाल टूरिज्म बोर्ड
गर्मियों के मौसम में अगर आप किसी ठंडी जगह घूमने की सोच रहे हैं। तो आईआरसीटीसी का ये पैकेज देखने के बाद जरूर प्लान बना लेगें। इस बार आईआरसीटीसी नेपाल घूमने का पैकेज लेकर आया है। जिसमे वो हमेशा की तरह ही किफायती दरों पर सुविधाएं दे रहा है। नेपाल की वादियों में आप इस टूर पैकेज के लिए आराम से घूम सकते हैं। वहीं यहां के सुंदर नजारें आखों में कैद कर सकेंगे। तो चलिए जानें क्या है आईआरसीटीसी की ये योजना, जिसमे आप घूम सकेंगे नेपाल।
विज्ञापन

2 of 5
nepal - फोटो : अमर उजाला।
कितने दिन का है टूर पैकेज
पड़ोसी देश नेपाल की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो इस पैकेज को आप ले सकते हैं। नेपाल टूर पैकेज में आपको 6 दिन और 5 रात का समय मिलेगा। जिसमे आप नेपाल के काठमांडू और पोखरा शहर घूम सकेंगे। जिसमे से 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में ठहरने के लिए मिलेगी। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में कई सारी सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी। 6 दिन के इस टूर में आप काठमांडू और पोखरा के दर्शनीय स्थलों की सैर करने का मौका मिलेगा। जिसमे पशुपतिनाथ मंदिर, स्वयंभूनाथ स्तूप, मनोकामना मंदिर, मुक्तिनाथ मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर, सेती गंडकी नदी, देवी का झरना, गुप्तेश्वर महादेव गुफा, बरही मंदिर, सारंगकोट हिलटॉप, बौद्धनाथ मंदिर शामिल हैं। इतनी सारी जगहों को घूमने के लिए आपके पास 6 दिन पर्याप्त होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
टूर एंड ट्रैवलिंग
कितना देना होगा किराया
आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस टूर पैकेज की पूरी जानकारी आपको आसानी से मिल जाएगी। इस वेबसाइट के मुताबिक अगर आप अकेले ही यात्रा करना चाहते हैं तो 48,500 रुपये में पूरी सैर कर सकते हैं। वहीं दो लोगों को प्रति व्यक्ति 39,000 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आपके साथ बच्चे हैं तो इनका किराया भी अलग से ही देना होगा। जो कि वेबसाइट में दिया गया है। 

4 of 5
travel - फोटो : ANI
कब शुरू होगी यात्रा
नेपाल का ये टूर 19 जून को शुरू होकर 24 जून 2022 को खत्म होगा। यात्रा लखनऊ से शुरू होगी। जहां से फ्लाइट के जरिए काठमांडू ले जाया जाएगा। लखनऊ एयरपोर्ट से ये यात्रा शुरू होगी। काठमांडू पहुंचने के बाद रातभर होटल में रुकना होगा। फिर सुबह से ही काठमांडू की सैर शुरू होगी। वहां से पोखरा की सैर होगी। जहां के खूबसरत नजारों को देखने के बाद फ्लाइट से ही लखनऊ की वापसी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
travel - फोटो : Pixabay
क्या मिलेंगी सुविधाएं
आईआरसीटीसी की तरफ से नेपाल टूर पैकेज में आपको सामान्य सी सारी सुविधाएं मिलेंगी। जिसमे आने जाने के खर्च से लेकर होटल में रहने का खर्च शामिल है। वहीं ब्रेकफास्ट और डिनर मील में शामिल होगा। जबकि काठमांडू और पोखरा घूमने के दौरान गाइड या एस्कॉर्ट की फीस भी शामिल है। साथ में इस टूर में जाने पर आपका ट्रैवेल इंश्योरेसं भी इस पैकेज में जुड़ा हुआ है। जिससे आपकी ये यात्रा पूरी तरह से परिवार वालों के लिए सुरक्षित होगी। तो गर्मियों की छुट्टी बच्चों के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं। तो इस टूर पैकेज को आसानी से ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें