International Women's Day 2025 Celebration in Delhi: हर साल महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। इस बार महिला दिवस वीकेंड (शनिवार) को मनाया जा रहा है। ऐसे में महिला मित्रों, परिवार की महिलाओं या पार्टनर को खास महसूस कराने का मौका भी मिल रही है। ये दिन महिलाओं के नाम कर दें। अधिकतर महिलाओं को खरीदारी, घूमना-फिरना और लजीज व्यंजनों का स्वाद लेना पसंद होता है। महिला दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए दिल्ली की ऐसी ही जगहों का चयन करें जहां पहुंचकर महिलाएं खुश हो जाएं।
दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं, जहां महिलाओं की भीड़ हमेशा देखने को मिलती है। शॉपिंग हो, कैफे में बैठकर आराम करना हो या ऐतिहासिक स्थल घूमना हो, ये जगहें महिलाओं के बीच लोकप्रिय हैं। यदि आप दिल्ली में हैं तो महिलाओं को इन जगहों पर जरूर घूमने जाना चाहिए।