फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Places to Visit in Hyderabad: हैदराबाद के पास हैं ये पांच शानदार जगहें, मार्च-अप्रैल में जरूर घूमने जाएं

Wed, 05 Mar 2025 01:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जा रहा है, जिनकी यात्रा आप हैदराबाद सफर के दौरान कर सकते हैं। साथ ही ये भी जानिए कि हैदराबाद के आसपास स्थित इन स्थलों की यात्रा कितने दिन और खर्च में की जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
हैदराबाद का चारमिनार - फोटो : instagram
Hyderabad Tourist Places: घूमने का शौक रखते हैं और सफर पर जाने की योजना बना रहे हैं तो ये महीना उपयुक्त है। बहुत अधिक सर्दी और बहुत अधिक गर्मी के मौसम में सफर के लिए पर्यटन स्थलों का विकल्प कम हो जाते हैं। मार्च-अप्रैल का महीना न तो अधिक सर्दी के मौसम वाला होता है और ना जून-जुलाई की कड़क गर्माहट वाला होता है। ये महीने और मौसम सफर के लिए एकदम उपयुक्त हैं। तेलंगाना का हैदराबाद शहर काफी मशहूर है। इस शहर में कई शानदार पर्यटन स्थल हैं। 

हैदराबाद जाएं तो चारमीनार, नेहरू जूलॉजिकल पार्क, हुसैनसागर झील, सालार जंग संग्रहालय और गोलकोंडा किला समेत कई प्रसिद्ध और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। हालांकि हैदराबाद के पास ही कई ऐसे पर्यटन स्थल भी हैं जहां घूमने के बाद आप बार-बार जाना चाहेंगे। यहां कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जा रहा है, जिनकी यात्रा आप हैदराबाद सफर के दौरान कर सकते हैं। साथ ही ये भी जानिए कि हैदराबाद के आसपास स्थित इन स्थलों की यात्रा कितने दिन और खर्च में की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
हैदराबाद कैसे पहुंचें - फोटो : Freepik
हैदराबाद कैसे पहुंचें
  • अगर हवाई मार्च से हैदराबाद पहुंचना चाहते हैं तो शहर में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा  है जो कि देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे से गंतव्य तक टैक्सी या बस के माध्यम से पहुंचा जा सकता है।
  • बजट में यात्रा करने के लिए रेल मार्ग का चुनाव करें। हैदराबाद रेलवे स्टेशन देश के कई हिस्सों से जुड़ा है। स्टेशन के बाहर ही आपको आॅटो, टैक्सी या बस मिल जाएगी जो शहर के अलग-अलग क्षेत्रों तक पहुंचा देगी।
  • सड़क मार्ग से हैदराबाद जाना भी सुविधाजनक विकल्प हो सकता है। बस या निजी वाहन से शहर में पहुंचा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
महबूबनगर में जलप्रपात - फोटो : instagram
हैदराबाद के पास स्थित मशहूर पर्यटन स्थल 

महबूबनगर

हैदराबाद से महबूबनगर की दूरी लगभग 100 किमी है, जहां बस और टैक्सी से पहुंचा जा सकता है। महबूबनगर जिला ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। इसे गोलकोंडा साम्राज्य का जन्मस्थान माना जाता है। महबूबनगर में घूमने के लिए जुराल जलप्रपात, गडवाल किला, कोलानुपाका जैन मंदिर और फराजुद्दीन गुफाएं मुख्य आकर्षण हैं। लगभग 2000 से 4000 रुपये खर्च पर यहां के पर्यटन स्थलों की सैर की जा सकती है।

4 of 6
वरंगल फोर्ट - फोटो : Instagram
वरंगल 

वरंगल शहर ऐतिहासिक किलों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यह जगह अपनी वास्तुकला और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। हैदराबाद से ये स्थान 145 किमी दूर है। लगभग 3000 रुपये के खर्च में यहां वरंगल किला, हनमकोंडा मंदिर भद्रकाली मंदिर और यूनेस्को हेरिटेज साइट घोषित रामप्पा मंदिर की सैर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मारेडूमिली जलप्रपात - फोटो : Instagram
मारेडूमिली 

अगर आपको प्रकृति से प्रेम है तो यह जगह आपके लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यह जगह घने जंगलों, झरनों और हरी-भरी पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का मुख्य आकर्षण जलतरंगिणी जलप्रपात, अमृतधारा जलप्रपात, कुटुनू पर्वत और मारेडूमिली जंगल कैंपिंग है। हैदराबाद से मारेडूमिली की दूरी 430 किमी है, जहां से निजी वाहन से यात्रा कर सकते हैं। राजमंड्री रेलवे स्टेशन से 85 किमी दूर स्थित इन पर्यटन स्थलों की सैर के लिए लगभग 5000 रुपये खर्च तक खर्च हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग - फोटो : instagram
श्रीशैलम

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग श्रीशैलम में स्थित है जो कि हैदराबाद से 220 किमी दूर है। श्रीशैलम का निकटतम रेलवे स्टेशन 85 किमी दूरी पर करीमनगर रेलवे स्टेशन है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस शहर में ज्योतिर्लिंग के अलावा श्रीशैलम बांध, साक्षी गणपति मंदिर और फरीदाबाद गुफाएं भी घूमने जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें